बिलासपुर

CG ELECTION 2018 : जकांछ प्रत्याशी कौशिक हुए बीमार, अपोलो में किया गया भर्ती

मालूम हो कि संतोष कौशिक पिछली बार बसपा से टिकट लेकर तखतपुर विधानसभा से चुनाव लड़े थे।
less than 1 minute read
CG ELECTION 2018
CG ELECTION 2018 : जकांछ प्रत्याशी कौशिक हुए बीमार, अपोलो में किया गया भर्ती

बिलासपुर. तखतपुर विधानसभा के जकांछ पार्टी के प्रत्याशी संतोष कौशिक रविवार को अचानक बीमार पड़े गए। उन्होंने समर्थकों ने बिलासपुर के अपोलो में हास्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वे खतरे से बाहर है। बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा से जोगी कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे संतोष कौशिक का रविवार को चुनाव प्रसार के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें तुरंत बिलासपुर के अपोलो हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। फिलहाल वे अभी खतरें से बाहर है। मालूम हो कि संतोष कौशिक पिछली बार बसपा से टिकट लेकर तखतपुर विधानसभा से चुनाव लड़े थे। इस बार वे जोगी कांग्रेस से अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। मालूम हो कि तखतपुर से भाजपा की प्रत्याशी हर्षिता पाण्डेय व कांग्रेस से रश्मि सिंह चुनाव लड़ रही हैं।

कल होगा पहले चरण का मतदान : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। जिसका पहला चरण सोमवार को होगा। जिसमें बस्तर क्षेत्र में 12 सीट और राजनांदगांव से 6 सीटों पर मतदान होगा। वहीं बाकी बचे 72 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, मिजोरम व तेलंगाना शामिल हैं।

Updated on:
11 Nov 2018 05:15 pm
Published on:
11 Nov 2018 05:15 pm