बिलासपुर

24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, जानें वजह

School Closed: दिवाली की छुट्टी से पहले एक और सामूहिक अवकाश का ऐलान हो गया है। दरअसल शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने 24 अक्टूबर को स्कूलों में तालाबंदी की घोषणा की है…
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2024, 3:12 PM IST
School holidays October 2024 October school break 2024

School Closed: अक्टूबर महीने में कई पर्व व त्योहार है। इसके चलते स्कूलों में लगातार छुट्टी की घोषणा हो गई है। इस बीच अब सरकार के खिलाफ हुए छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सामूहिक अवकाश का ऐलान किया है। 24 अक्टूबर को शिक्षक बच्चों को पढ़ाना छोड़ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। बता दें कि शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने पुरानी पेंशन सहित पांच मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगाई है।

School Closed: बैठक में लिया गया निर्णय

हाल ही में आयोजित बिलासपुर जिला बैठक में 24 अक्टूबर को जिले के सभी शिक्षकों के लिए सामूहिक अवकाश लेकर धरना और रैली में शामिल होने का निर्णय लिया गया है। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संचालक संतोष सिंह ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया है कि वे इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

बिलासपुर के अलावा राजनांदगांव में भी 24 अक्टूबर को स्कूलों में तालाबंदी का ऐलान किया गया है। राजनांदगांव जिला अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि एलबी संवर्ग के शिक्षकों का जनवरी 2024 से डीए बकाया है। एलबी संवर्ग के साथियों को क्रमोन्नत वेतन मान दिया जाए। वेतन विसंगति को दूर किया जाएगा। पूर्व सेवा गणना 2018 से किया जा रहा है, जो कि शिक्षकों के साथ अन्याय है। इसमें सुधार करते हुए पेंशन में पूर्ण पात्रता प्रदान किया जाए। शासन का ध्यान आकर्षण कराने ज्ञापन सौंपे हैं, मांग पूरी नहीं होती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ये हैं प्रमुख मांगें

● एल.बी. संवर्ग के शिक्षकों की पूर्व सेवा की गणना कर उन्हें सही वेतन का निर्धारण किया जाए।

● सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए।

● क्रमोन्नति वेतनमान व समयमान वेतनमान का निर्धारण किया जाए।

● शिक्षकों को 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पुरानी पेंशन प्रदान की जाए।

● लंबित महंगाई भत्ते को देय तिथि से एरियर सहित दिया जाए।

Updated on:
22 Oct 2024, 3:12 PM IST
Published on: