बिलासपुर

45 डेसीबल से अधिक आवाज में बज रहा गाना तो इसे नापने के बाद कर सकते है शिकायत

CG News : 45 डेसीबल से अधिक आवाज में साउंड बाक्स बजाने पर अब आप मोबाइल एप से डेसीबल नापकर इसकी शिकायत कर सकते हैं।

less than 1 minute read
45 डेसीबल से अधिक आवाज में बज रहा गाना तो इसे नापने के बाद कर सकते है शिकायत

बिलासपुर। CG News : 45 डेसीबल से अधिक आवाज में साउंड बाक्स बजाने पर अब आप मोबाइल एप से डेसीबल नापकर इसकी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत पर तत्काल जिला प्रशासन व पुलिस की टीम कार्रवाई करेगी। जिला प्रशासन ने पहले ही डीजे संचालकों को डेसीबल मीटर लगाने की हिदायत दी थी। वहीं हिर्री पुलिस ने सोमवार को तेज आवाज में बज रहे 2 डीजे को जब्त किया है।

एडीएम राम अघारी कुरूवंशी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद लगातार डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नियम के तहत साउंड बाक्स बजाने के लिए मापदंड निर्धारित किए गए है और यह अनुमति पत्र में शामिल है। इसके अनुसार एसडीएम अनुमति देंगे। इसके बाद भी निर्धारित मापदंड से अधिक आवाज में डीजे बजाए जाने पर कार्रवाई होगी। वहीं डीजे संचालकों को पूर्व में हिदायत दी गई थी कि वे नियम के अनुसार निर्धारित डेसीबल में साउंड बाक्स बजाए और डेसीबल मीटर जरूर लगाएं। ऐसा नहीं करने पर भी कार्रवाई होगी।

2 डीजे जब्त, 38 मामलों में पौने 6 लाख जब्त सोमवार को हिर्री पुलिस ने क्षेत्र में तेज आवाज में बजाए जा रहे 2 डीजे को जब्त किया। डीजे संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं हाईकोर्ट के आदेश के बाद पूर्व में गणेश विसर्जन के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस ने 38 डीजे को जब्त किया था। इस मामले में सभी डीजे संचालकों के खिलाफ पौने 6 लाख रुपए जुर्माना कार्रवाई की गई है।

Published on:
17 Oct 2023 09:07 am
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! रेप पीड़िता को गर्भपात की अनुमति, भ्रूण का DNA सुरक्षित रखने के आदेश

दिल्ली में BJP नेत्री के साथ दुष्कर्म, बिलासपुर की महिला ने रांची कारोबारी पर लगाया गंभीर आरोप, कमिश्नरेट सिस्टम पर सवाल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बेटे ने बढ़ाया मान, बिलासपुर के अवि का टीम इंडिया में चयन, जापान में दिखाएंगे हॉकी का दम

Love Jihad: बिलासपुर में लव जिहाद मामले से गरमाया माहौल, फ्लाईओवर के नीचे लोगों ने पढ़ी हनुमान चालीसा

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी, हाईकोर्ट ने सरकार कहा- नए सिरे से बनाए मेरिट-लिस्ट