बिलासपुर

ऐसा क्या हुआ कि स्टाफ नर्स को पीना पड़ा टॉयलेट क्लीनर, जानें वजह

महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
2 min read
takhatpur
ऐसा क्या हुआ कि स्टाफ नर्स को पीना पड़ा टॉयलेट क्लीनर, जानें वजह

बिलासपुर. तखतपुर में पदस्थ मेडिकल अफसर पति पर किसी और महिला से प्रेम करने की शंका पर स्टाफ नर्स पत्नी ने झगड़े के बाद टायलेट क्लीनर हार्पिक पीकर आत्म हत्या का प्रयास किया। घटना शुक्रवार रात 2 बजे तखतपुर में हुई। घटना के बाद पत्नी को उपचार के लिए पति ने सिम्स में दाखिल कराया है। जहां महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

तखतपुर निवासी रजनी मसीह तखतपुर हॉस्पिटल में स्टॉर्फ नर्स है, जबकि पति गंगाराम बरेठ हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर्स है। रजनी को संदेह था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। इस बात को लेकर शुक्रवार को दोनों के बीच विवाद होने लगा और रात के दो बजे खुद को अपने कमरे में बंद कर टॉयलेट क्लीनर हार्पिक को पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंगाराम ने किसी तरह दरवाजा खोला व पत्नी को लेकर तखतपुर हॉस्पिटल पहुंचा, जहां हालत को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। रात ढाई बजे सिम्स में उपचार शुरू हुआ। सिम्स चौकी प्रभारी ने गंगाराम बरेठ का बयान दर्ज किया है। तो दूसरी तरफ पति गंगा राम खुद पर लगे आरोप को बेबुनियाद बता रहा है।

दैहिक शोषण के मामले में पति खाया है जेल की हवा : गंगाराम बरेठ ने अपने से बडी उम्म्र्र की महिला रजनी मसीह से पहले प्रेम संबंध स्थापित किया और फिर उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर रजनी ने तखतपुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गंगाराम को धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था। साल भर गंगा राम जेल में बंद रहा।
सजा से बचने की शादी : जेल से छूटने के लिए गंगाराम ने परिजनों को रजनी से बात कर केस वापस लेने और शादी करने की बात का भरोसा दिलाया था। जेल से छूटने के बाद गंगाराम ने रजनी से शादी कर ली थी।

Updated on:
28 Oct 2018 01:23 pm
Published on:
28 Oct 2018 01:23 pm
Also Read
View All
भूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार किसी को दस्तावेज़ पेश करने के लिए नहीं कर सकता मजबूर

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा रैकेट का नया खुलासा, 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, शव पहुंचते ही गिरोह को देते थे सूचना

Chhattisgarh News: 24 से 27 जुलाई तक बदलेगा ट्रेनों का संचालन, बोल बम श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा, 7 दिन में मांगें नहीं मानीं तो रेल रोको आंदोलन

बिलासपुर में बड़ा हादसा, खेत जाते समय श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 की मौत, 6 गंभीर घायल

RTE सीटें 85 हजार से घटकर 30 हजार, छत्तीसगढ़ HC ने पूछा- अगस्त में एडमिशन होगा तो गरीब बच्चे पढ़ाई कब करेंगे?