
CG High Court: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा मैसज ईमेल के माध्यम से मिला है। जिसके बाद पूरे कोर्ट में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में पूरे परिसर को खाली कराया गया और सभी को कोर्ट से बाहर निकाला गया। साथ ही जज और मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम होने की धमकी दी गई। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और पूरे परिसर की सघन जांच कराई जा रही है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम की मदद से न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच एवं तलाशी ली जा रही है।
फिलहाल धमकी भरे ई-मेल की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह संदेश किसने और कहां से भेजा है, वही बताया गया कि ई मेल किसी सुभाष विश्वास के मेल ऐ डी से यह मेल न्यायालय के मेल में आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में जांच जारी है।