बिलासपुर

बड़ी खुशखबरी! CM नगरोत्थान योजना के तहत 60 करोड़ में संवरेगी छत्तीसगढ़ की ये 3 सड़कें, मिलेगा लाभ

CG News: हजारों निवासियों को जल्द ही आवागमन में बड़ी राहत मिलने जा रही है। क्षेत्र में प्रस्तावित नई सड़क से करीब 50 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से सुविधा मिलेगी।

2 min read
60 करोड़ में संवरेगी ये 3 सड़कें (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bilaspur News: बिलासपुर की तीन सड़कों का नवीनीकरण कर उनको विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत अशोकनगर बिरकोना रोड को फोरलेन गौरवपथ बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत इन परियोजनाओं के लिए 60 करोड़ का प्रस्ताव है, जिसमें 31.82 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

शहर के लिए सड़क निर्माण की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। अशोकनगर-बिरकोना को फोरलेन गौरवपथ बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 16.99 करोड़ रुपए खर्च होंगे। निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 2.1 किलोमीटर फोरलेन रोड, डिवाइडर और नाली का निर्माण होगा। यह शहर का दूसरा गौरवपथ होगा। इसके पहले महाराणा चौक से मंगला चौक तक रिंग रोड 2 को गौरवपथ नाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें

खराब सड़कें और मवेशियों के जमावड़े पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- अगर कोर्ट न देखे तो क्या सरकार काम ही नहीं कराएगी…

ये सड़कें भी बनेंगी

दूसरे चरण में 3 किलोमीटर रोड का चौड़ीकरण कर इसे रतनपुर बाइपास रोड से जोड़ा जाएगा। अरपा किनारे इंदिरा सेतु से रामसेतु तक अटल पथ के निर्माण के लिए 9.73 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। मंगला चौक से आजाद चौक तक सड़क निर्माण पर 5.08 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

नई सड़क बनेगी जीवनरेखा, 50 हजार से अधिक लोगों को होगा सीधा लाभ

अशोकनगर और बिरकोना के हजारों निवासियों को जल्द ही आवागमन में बड़ी राहत मिलने जा रही है। क्षेत्र में प्रस्तावित नई सड़क से करीब 50 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से सुविधा मिलेगी। इस नई कनेक्टिविटी से कोनी थाना, इंजीनियरिंग कॉलेज, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और ओपन यूनिवर्सिटी तक पहुचना अब आसान होगा। न केवल छात्र, बल्कि कर्मचारी, व्यापारी और आमजन को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। यह सड़क लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत करेगी।

28 करोड़ और मिलेंगे

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत कुल 60 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें से 31.82 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। लगभग 28 करोड़ रुपए और मिलेंगे। - राजकुमार मिश्रा, प्रभारी चीफ इंजीनियर, नगर निगम

Published on:
15 Jul 2025 01:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर