बिलासपुर

वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए पीएसओ को दिया गया प्रशिक्षण

Bilaspur News: विधानसभा चुनाव के दौरान वृहद स्तर पर वी.वी.आई.पी. और वी.आई.पी. की जिले में प्रवास की संभावना है।

2 min read
Training given to PSO for VVIP security
वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए पीएसओ को दिया गया प्रशिक्षण

बिलासपुर। Chhattisgarh News: विधानसभा चुनाव के दौरान वृहद स्तर पर वी.वी.आई.पी. और वी.आई.पी. की जिले में प्रवास की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जल संसाधन परिसर प्रार्थनासभा भवन बिलासपुर में एक दिवसीय रेंज स्तरीय पी.एस.ओ. प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ।

पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव ने शुक्रवार को बिलासपुर एवं सरगुजा रेंज के उप निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इस कार्यशाला में सरगुजा रेंज के जिलों से 97 अधिकारी-कर्मचारी व बिलासपुर रेंज के जिलों से 163 उप निरीक्षक से आरक्षक स्तर के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था ड्यूटी, अपराधों की रोकथाम सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटियों के अलावा वी.आई.पी. सुरक्षा ड्यूटी भी जिला पुलिस का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि पी.एस.ओ. ड्यूटी में संलग्न अधिकारी को सदैव रिस्क लेने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

क्याेंकि आगामी दिनों में चुनाव के दौरान वी.वी.आई.पी. और वी.आई.पी. प्रवास के दौरान जिले में उपलब्ध बल ही सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंधन करेगी। उन्होंने कहा कि पी.एस.ओ. ड्यूटी में साफ-सुथरी वर्दी, अनुशासन, आत्मविश्वास व सतर्क रहने जैसे गुण पी.एस.ओ. में होना आवश्यक है ,क्योंकि इससे पुलिस विभाग की छवि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

चूक माफ नहीं की जाएगी

प्रशिक्षण कार्यशाला में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय रायपुर एमएल कोटवानी ने कहा कि वी.आई.पी. सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। इसमें एक भी गलती की गुंजाइश नहीं होती। सुरक्षा व्यवस्था में चूक क्षमा योग्य नहीं है। वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में संलग्न सभी अधिकारियों को अपना शत-प्रतिशत देना आवश्यक है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक पुलिस महानिरीक्षक एमएल कोटवानी, उप पुलिस अधीक्षक निशांत शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक गुरुनारायण प्रधान, पीसी वी.आई.पी. सुरक्षा जयंतपाल, उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता केरकट्टा , उप पुलिस अधीक्षक सुशीला टेकाम प्रमुख रूप से उपस्थित थेे।

Published on:
14 Oct 2023 02:08 pm