
cg weather updateहवाओं की दिशा बदलने और द्रोणिका का प्रभाव शनिवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों के तापमान पर पड़ा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई वहीं शुष्क हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। इससे अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को सुबह के समय लोगों को ठंड का अहसास हुआ। इधर दिनभर धूप की वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी थोड़ी अधिक (Monsoon) रही। शाम होते ही शुष्क हवाएं चलने से तापमान में गिरावट के चलते ठंड का अहसास हुआ।
इस तरह शनिवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा, तो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहने के साथ न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान में गिरावट का अनुमान...
Weather forecast मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से मध्य छत्तीसगढ़ तक फैली है। प्रदेश में 18 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि का क्रम बने रहने का अनुमान है। 18 फरवरी या (Rain) उसके बाद प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव का अनुमान है।