16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागरात से पहले टेंट, कैटरिंग वाले ने चुपके से खोल दी दूल्हे की पोल, दुल्हन नहीं कर सकी सहन, बिलासपुर में केस दर्ज

Bilaspur Fraud News: 48 लाख की नौकरी और पिता के नाम 88 लाख का टर्नओवर समेत कई बड़ी-बड़ी बातें कर शादी के लिए राजी करना और परिजनों से 6.76 लाख रुपए की ठगी करने के मामला सामने आया है..
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh crime news, fraud news

सुहागरात से पहले दूल्हे की खुली पोल ( Photo - AI-Generated )

Chhattisgarh Fraud News: शादी के लिए युवक ने खुद को बिट्स पिलानी से बीटेक और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना वेतन पर नौकरी करने वाला बताया। पिता के नाम 88 लाख रुपए सालाना टर्नओवर और 150 से 200 एकड़ जमीन होने की जानकारी भी दी। भरोसे में आकर युवती ने शादी कर ली, लेकिन शादी के अगले ही दिन युवक की पोल खुल गई। युवती का आरोप है कि युवक ने माता-पिता के साथ मिलकर फर्जी बायोडाटा के जरिए उससे और उसके परिजनों से 6.76 लाख रुपए की ठगी की। बिलासपुर कोनी पुलिस ने आरोपी युवक हर्षदीप राम जाड़ी, उसके पिता लोधन राम जाड़ी और मां राजो जाड़ी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जशपुर निवासी 30 वर्षीय युवती वर्ष 2022 से बिलासपुर में रहकर जीजीयू कोनी से पीएचडी कर रही है।

Bilaspur Fraud News: फर्जी बायोडाटा दिखा राजी किया

हाईस्कूल में साथ पढ़े हर्षदीप राम जाड़ी से युवती की वर्ष 2022 में दोबारा मुलाकात हुई थी। मई 2024 में हर्षदीप ने शादी का प्रस्ताव रखा। मीतू ने परिवार की सहमति की बात कही तो 8 जनवरी 2025 को आरजे प्वाइंट कैफे, कोनी में मुलाकात के दौरान हर्षदीप ने अपना बायोडाटा दिया। बायोडाटा में हर्षदीप ने खुद को बीट्स पिलानी से बीटेक और एक बड़ी कंपनी के जयपुर ऑफिस में डाटा एनालिस्ट मैनेजर बताया था। उसने सालाना वेतन 48 लाख रुपए बताया।

अलग-अलग बहाने करके लिए पैसे

12 मार्च 2026 को होटल पेट्रीशियन बिलासपुर में दोनों का विवाह हुआ। शादी का खर्च हर्षदीप के पिता लोधन राम ने उठाने की बात कही थी। शिकायत के मुताबिक शादी से पहले फरवरी और मार्च में रकम की जरूरत बताकर हर्षदीप और उसकी मां राजो जाड़ी के खातों में कुल 4.96 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए। हर्षदीप ने अपने खाते में 60 हजार रुपए और लिए।

शादी की रात खुली पोल, पक्षी का बेचते हैं तेल

शादी की रात टेंट और कैटरिंग वालों ने काम शुरू नहीं किया। पूछताछ में उन्होंने केवल 10-10 हजार रुपए एडवांस मिलने की बात कही। इसके बाद युवती के पिता ने कैटरर को 90 हजार और मामा ने टेंट वाले को 90 हजार रुपए दिए। अगले दिन होटल से निकलते समय होटल संचालक ने हर्षदीप की कार भुगतान नहीं होने के कारण रोक ली। इसके बाद हर्षदीप और उसके पिता के मोबाइल बंद हो गए। शक होने पर पीड़िता ने पूछताछ की तो हर्षदीप ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने बिट्स पिलानी में पढ़ाई नहीं की है और उसके पास कोई नौकरी भी नहीं है। वह पिता के साथ इमू पक्षी के तेल का कारोबार करता है। इसके बाद विवाह में मिले जेवर की जांच कराई गई तो वे भी नकली पाए गए।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग