थोक बाजार में मोटा चावल का मूल्य प्रति क्विंटल २५ सौ रुपए निर्धारित किया गया है।
बिलासपुर . थोक बाजार में मोटा चावल का मूल्य प्रति क्विंटल २५ सौ रुपए निर्धारित किया गया है। चावल पतला व एचएमटी का मूल्य ३८ सौ रुपए क्विंटल तय किया गया है। गेहूं २५ सौ रुपए क्विंटल तय किया गया है। इन खाद्य सामाग्रियों के खुदरा मूल्य भी तय किए गए है।
लॉकडाउन के दौरान लोगों को खाद्यान्न की आसानी से सुलभ हो सके । इसके लिए खाद्य विभाग ने नियंत्रित दर निर्धारित किया गया है। ताकि बाजार में खाद्यान्नों की कालाबाजारी न हो सके । खाद्य नियंत्रक एच. मसीह ने बताया कि मंगलवार को खाद्यान्न , खाद्य तेल, का थोक व खुदरा बाजार मूल्य निर्धारित किया गया है। बाक्स
आवश्यक वस्तुओं का नाम - प्रति क्विंटल,रुपए में - प्रति किलो खुदरा मूल्य,रुपए में
चावल मोटा - २५०० - २७
चावल पतला-एचएमटी - ३८०० - ४०
गेेहूं - २५०० - २८
आटा गेहूं - २७०० - ३०
अरहर दाल - ८२०० - ९५
चना दाल - ५९०० - ६४
चना - ४९०० - ६३
मटर - ६३०० - ७०
खाद्य तेल सोयाबीन,सरसों,सनफ्लावर - ९३,११२,१०५ प्रति लीटर - १०५,१२०,११० प्रति लीटर
शक्कर - ३७०० - ४०
गुड़ - ४००० - ४५
बेसन - ७००० - ७५
नमक आयोडाइज्ड - १२०० - १५
आलू - १८०० - २५
प्याज - १३०० - २०
पोहा - ३२०० - ४०