21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Crime: पत्नी को आई लव यू बोला तो साले ने जीजा की कर दी पिटाई, जान से मारने की धमकी भी दी

Brother in Law Assault साले ने अपने जीजा की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में हंगामा मच गया। घायल युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Crime

सीपत थाना (Photo Patika)

Chhattisgarh Crime: बिलासपुर में एक युवक अपनी पत्नीको लेने ससुराल गया था, जहां उसने अपनी पत्नी को आई लव यू कहा और घर चलने की बात कही। इस पर उसका साला भड़क गया और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने जीजा की पिटाई कर दी। सीपत पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा की है। पुलिस के अनुसार ग्राम परसाही निवासी मदन लाल राजगीर ड्रायवरी का काम करता है।

Chhattisgarh Crime: ससुराल पहुंचे युवक की पिटाई

उसने पुलिस को बताया कि 19 मई की शाम करीब 5 बजे वह अपने दोस्त रोशन दास के साथ अपनी पत्नी सरस्वती को लेने ससुराल ग्राम नरगोड़ा गया था। पीड़ित के मुताबिक, ससुराल पहुंचकर उसने पत्नी से कहा कि वह उसे बहुत प्यार करता है और वापस घर ले जाने आया है। इसी दौरान उसका साला संतोष गढ़वाल अपने साथ अमर और कमल के साथ वहां पहुंचा।

आरोप है कि तीनों ने कहा कि अपनी बहन को तुम्हारे पास नहीं भेजेंगे और इसके बाद गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों और बांस के डंडे से मारपीट की। सीपत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ससुराल गए परिवार के घर में घुसे चोर

बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर स्थित श्याम परिसर में सूने किराये के मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पीड़ित भुनेश्वर दुबे ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित गोपाल सिंह ठाकुर के मकान में किराये से रहते हैं और ड्रायवरी का काम करते हैं। 13 मई को वह पत्नी के साथ ससुराल राजिम गए थे, जहां उनकी सास मंदाकिनी दुबे की तबीयत खराब थी। 19 मई की शाम उनके मित्र ने फोन कर मकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी।

वापस आने पर मुख्य दरवाजे का नि ताला टूटा मिला और रोशनदान भी क क्षतिग्रस्त था। घर के अंदर अलमारी खुली मिली तथा सामान बिखरा पड़ा नि था। जांच में सोने का झुमका, चैन, अंगूठियां, बाली, बिंदिया, चांदी की ज पायल व करधन सहित अन्य जेवर ग गायब मिले। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।