बिलासपुर

उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम, पुलिस कर रही पति की तलाश

- उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम, पुलिस कर रही पति की तलाश .  
2 min read
Dead body found near COVID Care Center
कोविड केयर सेंटर के पास मिली युवती की लाश, फिजियोथेरेपिस्ट समेत 2 संदेही गिरफ्तार

बिलासपुर . आशावन अशोक नगर निवासी घायल महिला ने उपचार के दौरान निजी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। सरकंडा पुलिस ने घटना की जानकारी लगते ही मामले में हत्या के प्रयास की जगह अब हत्या का अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मालूम हो की पति ने अज्ञात कारण के चलते पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या का प्रयास किया था।

पुलिस के अनुसार आशावन निवासी शीला बंजारे पति ओमप्रकाश बंजारे (29) पर शनिवार सुबह 10.30 बजे उसके पति ओमप्रकाश बंजारे ने सर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। कृषी फॉर्म संचालक जी राकेश कुमार व प्रभु साहू ने घायल महिला को उपचार के लिए सिम्स दाखिल कराया था। शीला पर हुए हमले की सूचना लगते ही उसके परिजन भी सिम्स पहुंच गए व शीला बंजारे की लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे मंगला चौक स्थित निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया था। उपचार के दौरान शीला ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। मृतक महिला का शव लेकर उसके पिता गणेश राम टंडन पामगढ़ लौट गए। पुलिस ने शनिवार को पति ओम प्रकाश पर हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज किया था। वही रविवार को महिला की मौत के बाद पुलिस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

हत्या की वजह अब भी स्पष्ट नहीं
शीला बंजार व उसके पति ओम प्रकाश टंडन के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ की उसने धारदार हथियार से उसके पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद ओम प्रकाश बंजारे पिता चम्पाराम बंजारे को लेकर कहा गया इसकी भनक नहीं है।

आपसी सहमति से दोनों ने की थी दूसरी शादी
सरकंडा पुलिस की जांच में पता चला है कि ओमप्रकाश बंजारे व शीला टंडन दोनों की यह दूसरी शादी थी। शीला की पहले पति से एक 8 साल की बेटी भी है।

Read More : लॉकडाउन के कारण कइयों के डूबे एडवांस, जानें अप्रैल में शादी के लिए शुभ मुहूर्त

ओम प्रकाश का मोबाइल कोनी में हुआ बंद
पत्नी पर जान लेवा हमला करने के बाद पिता को मोटर सायकल में बैठा कर भागे ओम प्रकाश ने कोनी पहुंचते पहुंचते अपना मोबाइल बंद कर दिया था। पुलिस को आरोपी ओमप्रकाश का आखरी मोबाइल लोकेशन कोनी है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी व उसके पिता की तलाश कर रही है।

रविवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला पर उसके पति ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्ट मार्टम के बाद मृतिका के पिता को सौंपा गया है। उसे भी ओमप्रकाश के बारे में ज्यादा नहीं मालूम होने की बात कही है।
- धमेन्द्र वैष्णव, जांच अधिकारी

Published on:
19 Apr 2021 01:30 am