बिलासपुर

चाचा की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, फिर ऐसे खुला वारदात का राज

आरोपी बता रहा था दुर्घटना, पुलिस गिरफ्त में भतीजा और उसके साथी

2 min read
चाचा की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, फिर ऐसे खुला वारदात का राज

बिलासपुर. पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। आरोपी इतना शातिर था कि उसने हत्या को दुर्घटना का रुप देने के लिए चालाकियां की और पुलिस के पास पहुंच गया। मामला कोटा थाना के कलार तराई गांव का है। वारदात के बाद मुख्य आरोपी सहित तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के बताए अनुसार ग्राम खुरदुर निवासी बलीराम पिता संताराम साहू कुछ दिनों से कोटा में किराना दुकान चला रहा था। रोज की तरह वह रात ८ बजे दुकान बंद करके कलार तराई रेलवे क्रॉसिंग के पास से जा रहा था कि तभी पिकअप में सवार विनोद साहू ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बलीराम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी युवक विनोद पुलिस के पास पहुंचा और बताया कि उसके वाहन से बलीराम की स्कूटी भिड़ गई और हादसे में उसके चाचा की मौत हो गई है।
भतीजा ही निकला हत्यारा
सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के चेहरेऔर सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पास में ही पड़े पत्थर पर भी खून के निशान थे। जबकि स्कूटी पर खरौंच तक नहीं थी। मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस ने जब विनोद से पूछताछ की तो पहले उसने पुलिस को भटकाने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
दुकान में आग लगाने का शक
आरोपी विनोद ने पुलिस को बताया कि 4 महिने पहले उसकी किराना दुकान में आगजनी की घटना हुई थी। मृतक से उसकी व्यापारिक प्रतिस्पर्धा चल रही थी। उसे शक था कि उसके चाचा ने ही उसकी दुकान में आग लगाई थी, जिससे उसे काफी नुकसान झेलना पड़ा था। जिसका बदला लेने के लिए ही उसने चाचा ही हत्या की। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने विनोद के साथ उसके तीन अन्य साथी मनोज, मनोहर और अंशु को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाएंगे-प्रदेशाध्यक्ष
Published on:
23 Sept 2018 03:40 pm
Also Read
View All