बॉडी एंड सॉल

Health News: मानसून में ऐसे रखें सेहत का ख़ास ध्यान

Health News: यूं तो बारिश का मौसम मन को भाने वाला होता है। लेकिन इस दौरान मौसम में हुए बदलाव आपको बीमार भी कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 11:38 PM IST
health news

Health News: यूं तो बारिश का मौसम मन को भाने वाला होता है। लेकिन इस दौरान मौसम में हुए बदलाव आपको बीमार भी कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि इस दौरान कुछ खास बातों का खयाल रखा जाए। आइए जानते हैं इनके बारे में।

मार्निंग वॉक में बरतें सावधानी
इस मौसम में मॉर्निंग वॉक पर जाते समय सावधानी रखें। भले ही बारिश नहीं हो रही हो लेकिन वातावरण में मौजूद नमी भी खतरनाक हो सकती है। बारिश के मौसम में फूल-पत्तियों से पोलेन ग्रेन निकलता है जो एलर्जी का एक बड़ा कारण है। इसलिए सुबह की सैर पर जाते समय मास्क लगाकर या मुंह को ढककर जाना ही उचित होगा।

अस्थमा रोगी रखें ध्यान
मानसून के दौरान वाहन चलाते वक्त भी विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है क्योंकि बादलों के मौसम में प्रदूषण अधिक होता है। यह जरूरी है कि ड्राइव करते समय या तो मास्क लगाएं या स्कार्फ लगा लें। जिन लोगों को अस्थमा की तकलीफ हो वे घर में एयर कंडीशनर (एसी) का प्रयोग कम से कम करें। एसी की हवा से नाक और गला दोनों खराब होने की आशंका रहती है।

वैसे तो सावधानी ही उपचार है लेकिन यदि एलर्जी अधिक बढ़ जाए तो विशेषज्ञ की सलाह से मरीज नाक में डालने के लिए स्टेरॉइड नॉजल स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा रोगी एलर्जी और अस्थमा के लिए भी डॉक्टरी सलाह से ही दवाओं का प्रयोग करें। इस मौसम में कई घरों में सीलन आने का खतरा रहता है जो एलर्जी को और बढ़ाने का काम करती है। इससे बचाव के लिए पहले ही उचित उपाय करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: