29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beauty Tips: बालों को ख़ूबसूरत और मजबूत बनाए रखने के लिए चाहिए हैल्दी डाइट

Beauty Tips in Hindi: बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए हम तेल, शैंपू, मेहंदी, अंडा, शिकाकाई, महंगे हेयर उत्पाद और न जाने क्या-क्या करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 30 Aug 2021, 11:33 PM IST

Beauty Tips in Hindi:

Beauty Tips in Hindi: बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए हम तेल, शैंपू, मेहंदी, अंडा, शिकाकाई, महंगे हेयर उत्पाद और न जाने क्या-क्या करते हैं। लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट सचिन शारदा के अनुसार इनसे बाल सिर्फ बाहरी तौर पर ही चमकदार होते हैं।

इसलिए होते हैं बाल काले
बालों का रंग काला मेलानिन पिगमेंट के कारण होता है। यह पिगमेंट त्वचा के अंदर बालों की जड़ों में होता है। जब मेलानिन की मात्रा शरीर में कम हो जाती है, तो हमारे बालों का रंग हल्का काला हो जाता है और जब मेलानिन पिगमेंट बॉडी में खत्म हो जाता है तो बालों का रंग सफेद हो जाता है। मेलानिन की मात्रा शरीर में कम हो गई है तो बेहतर खानपान से इसे ठीक किया जा सकता है।

Read More: अनियमित नींद बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायी

रिबॉन्डिंग से नुकसान
रिबॉन्डिंग या हेयर स्ट्रेटनर का प्रयोग न करें। इससे बाल बेजान व रूखे हो जाते हैं। रिबॉन्डिंग से खराब हुए बाल मेडिकल ट्रीटमेंट से भी ठीक नहीं होते। नए बाल आने के बाद ही इसमें सुधार होता है।

सवाल 1 - तेल लगाना जरूरी
एक्सपर्ट राय: तेल लगाने से बाल लंबे नहीं होते, बल्कि सिर की त्वचा रूखी नहीं रहने से डैंड्रफ नहीं होता। बाल चमकदार व मुलायम होते हैं।

Read More: शरीर का सुरक्षा कवच तैयार करने के लिए जरूर आजमाएं ये घरेलू उपाय

सवाल 2 - ज्यादा शैंपू से नुकसान
राय: बाल तैलीय हैं तो रोजाना शैंपू करने से कोई नुकसान नहीं। यह सिर्फ बालों को साफ करने का काम करता है। बाल रूखे हैं तो रोजाना शैंपू न करें इससे बालों का नैचुरल ऑयल कम हो जाता है।

सवाल 3 - ग्रोथ रोकते दो मुंहे बाल
राय: बाल जड़ों से बढ़ते हैं, सिरों से नहीं। शरीर में कैल्शियम की कमी से दो मुंहे बाल होते हैं। ट्रिमिंग करवाने के बाद ये दिखाई नहीं देते लेकिन ये कोई स्थायी इलाज नहीं। बाल बढऩे के बाद दोबारा से दो मुंहे बाल निकलने लगते हैं इसलिए खाने में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाएं व मेडिकल ट्रीटमेंट लें।

Read More: रोजाना 2 चम्मच अलसी का सेवन सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

ये भी है जरूरी
ज्यादा गर्म पानी से बाल न धोएं। इससे बालों का नैचुरल ऑयल खत्म होता है।
मेंहदी, अंडा और दही बालों की चमक बढ़ाने व डैंड्रफ हटाने का काम करते हैं।
आंवले का रस या तेल लगाने कीबजाय आंवले खाएं। बालों में कलरिंग के लिए हिना, आंवला व शिकाकाई लगाएं।

ये खाएं...
अखरोट में बायोटीन होता है जो बालों को बढ़ाता है, झडऩे और दो मुंहे होने से रोकता है।
पालक व हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद आयरन बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। दूध में मौजूद कैल्शियम बाल झडऩे नहीं देता। एक गिलास दूध काफी है।
मछली का ओमेगा थ्री फैटी एसिड, विटामिन बी-12 व आयरन बालों को चमकदार बनाता है।
नारियल पानी से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, जिससे रूसी नहीं होती।

Read More: इन फलों के छिलको में छिपे हैं कई औषधीय गुण, जानें सेहत के लिए कितने गुणकारी

सही रूटीन अपनाएं
हैल्दी बालों के लिए खाने में प्रोटीन, विटामिन कैल्शियम व आयरन लें। जल्दी सोने व जल्दी उठने की आदत डालें, ब्रेकफास्ट जरूर करें और खूब पानी पीएं। महिलाओं में आयरन व कैल्शियम की कमी से बाल झड़ते हैं, जबकि पुरुषों में गंजेपन का कारण सेक्स हॉर्मोन टेस्टोस्टेरोन का असंतुलन है।
हरी सब्जियां खाने के बजाय आजकल बच्चे जंक फूड ज्यादा खाते हैं। जिससे आए दिन उनका पेट खराब रहता है और उनके बाल भी सफेद हो जाते हैं।

योगा भी फायदेमंद
मानसिक तनाव से भी बाल झड़ते हैं, इसलिए भ्रामरी प्राणायाम, पवनमुक्तासन और मत्स्यासन जैसे योगासन करें।