
.सन टैनिंग हटाने के घरेलू उपाय| (representative image)image credit gemini
Effective Skin Tanning Removal Tips: गर्मियों में तेज धूप और UV rays की वजह से स्किन टैनिंग की समस्या आम हो जाती है। कई लोग पार्लर ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी टैनिंग हटाने में असरदार साबित हो सकते हैं। स्किन एंड ब्यूटी एक्सपर्ट सुधा शर्मा के मुताबिक, बेसन, दही, खीरा और चंदन जैसी चीजें त्वचा की खोई चमक वापस लाने में मदद कर सकती हैं।
बाहर जाने की वजह से अगर आपको सन टैन हो गया है, तो इसके लिए सबसे पहले बेसन में गुलाब जल या दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा। इसे टैनिंग वाले हिस्से पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करते हुए स्क्रब करें।
टैनिंग को हटाने के साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप दही, दूध और मिल्क पाउडर जैसे डेयरी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बस कच्चा दूध, दही या मिल्क पाउडर में थोड़ा सा दूध मिलाकर टैनिंग वाली जगह पर लगा दें। इनमें मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग को कम करता है। इसके अलावा, यह सुरक्षित होने की वजह से इसे आप बच्चों की टैनिंग हटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
खीरा, टमाटर और आलू को कद्दूकस करके इनका जूस निकाल लें और इन्हें टोनर की तरह चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे टैनिंग हटने के साथ ही स्किन की पिगमेंटेशन और दूसरी परेशानियां भी कम हो जाएंगी। आलू में मौजूद 'कैटेकोलेज' (Catecholase) नामक एंजाइम त्वचा को प्राकृतिक रूप से ब्लीच करता है, जिससे धूप से काली पड़ी त्वचा साफ होती है और डार्क स्पॉट्स कम होते हैं। वहीं, टमाटर में मौजूद विटामिन-सी और लाइकोपीन त्वचा से टैनिंग दूर करते हैं, दाग-धब्बे कम करते हैं और यूवी किरणों (UV rays) से हुए नुकसान की भरपाई करते हैं। इसके अलावा खीरे में मौजूद कूलिंग गुण, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की जलन व टैनिंग को दूर करते हैं।
टैनिंग को दूर करने के लिए चंदन और मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल या कच्चे दूध के साथ मिलाकर टैन-रिमूवल फेस पैक बना सकते हैं। इस पैक को लगाने से पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से धोकर तौलिए से पोंछ लें। अब ब्रश या उंगलियों की मदद से इसे चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें, फिर सामान्य पानी से चेहरा धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं।
घरेलू नुस्खों के अलावा, घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं। दरअसल, सनस्क्रीन हानिकारक अल्ट्रा-वायलेट (UV) किरणों को स्किन के अंदर जाने से रोकती है, जिससे सन टैन नहीं होता है।
Published on:
03 Jun 2026 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
