29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: अनियमित नींद बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायी

Health News: नींद की समस्या आगे चलकर बच्चों के छात्र जीवन को प्रभावित करती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 24 Aug 2021, 11:24 PM IST

health news

Health News: अगर आपके बच्चे की सोने की अवधि अनियमित है, तो बेहतर है कि आप पांच साल की आयु से पहले ही बच्चे की निद्रा प्रकिया में परिवर्तन कर लें, क्योंकि अनियमित नींद बच्चे की एकाग्रता-क्षमता को प्रभावित कर सकती है। नींद की समस्या आगे चलकर बच्चों के छात्र जीवन को प्रभावित करती है, जिससे उनके सामने भावात्मक और व्यवहारात्मक बाधाएं विकसित होती हैं।

इस शोध के लिए वर्ष 2004 में जन्मे सात वर्ष उम्र तक के 2,880 बच्चों का आकलन किया गया था। ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से इस अध्ययन की मुख्य शोधार्थी केट विलियम्स ने बताया, अगर पांच साल की आयु तक बच्चों की नींद प्रक्रिया को व्यवस्थित नहीं कर लिया जाए, तो ऐसे बच्चों को स्कूल के समय के साथ सामंजस्य बैठाने में परेशानी हो सकती है।

Read More: सेहत के लिए गुणकारी है ग्रीन टी, जानिए इसके फायदे

हो सकता है तनाव

लंबे समय तक सोना आपके मूड को प्रभावित कर सकता है और इससे आपको डिप्रेशन भी हो सकता है। नींद मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर को प्रभावित करती है। लंबी नींद से शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है जबकि न्यूरोट्रांसमीटर के स्तर को बढ़ाने के लिए अधिक शारीरिक गतिविधि महत्त्वपूर्ण है, जो आपकी मनोदशा को बेहतर बनाती है। इसलिए सोने का एक नियम बनाएं।

Read More: कई सामान्य बीमारियों में फायदेमंद है अशोक का पेड़, जानें कैसे करें इस्तेमाल

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल