बॉडी एंड सॉल

Health Tips: देर रात तक जागना सेहत को पड़ सकता है भारी, जानें कैसे

Health Tips: अगर आपको अक्सर देर रात तक काम करने या जागने की आदत है तो इसे बदल दीजिए। ये आदत आपको कई तरह की परेशानियां दे सकती है।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2021, 11:24 PM IST
health tips

Health Tips: अगर आपको अक्सर देर रात तक काम करने या जागने की आदत है तो इसे बदल दीजिए। ये आदत आपको कई तरह की परेशानियां दे सकती है।

कई बार नींद पूरी न होने के कारण लोगों को ऐसी चीजें दिखती हैं जिनका असल में कोई अस्तित्व ही नहीं होता।

रोजाना ऐसा करने वाले लोगों को भविष्य में उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है। धीरे-धीरे उनमें इससे जुड़ी अन्य बीमारियां जैसे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट डिजीज के खतरे बढऩे लगते हैं। साथ ही इससे भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन का स्तर भी प्रभावित होता है।

Read More: ब्रेन को बूस्ट ये करेंगे हैल्दी फूड, नियमित सेवन करने से तुरंत दिखने लगेगा असर

अनिद्रा से दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर पर बुरा असर पड़ता है। इससे डिप्रेशन, एंग्जाइटी, मेनिया और सनक जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।

नींद पूरी न होने से रास्ते में चलते हुए या वाहन चलाते समय आपको झपकी आ सकती है। इससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।

कई लोगों में अक्सर यह समस्या पाई जाती है कि उन्हें रात में नींद नही आती है या फिर रात में बीच-बीच में आंखे खुल जाती है। इसके लिए वे रात को नीदं आने की दवाई आदि लेकर सोते है। लेकिन आप बिना दवाई लिए भी पूरी नींद का आनंद ले सकते है। जी हां, एक अध्ययन के जरिए से पता चला है कि यदि रात को सोते समय गाय का दूध पीया जाये तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

नींद पूरी तरह न लेना, ज्यादा स्ट्रेस में रहना, पोषक तत्वों की कमी ये सब ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से आपको नींद आती है। आपको ध्यान लगाते समय कुछ अच्छी बातों पर फोकस करते रहना चाहिए। जिससे नींद की कमी न महसूस हो।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: