29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beauty Tips: चेहरे से झाइयां कम करने के लिए जरूर आजमाएं ये नुस्खा, ऐसे तैयार करें पेस्ट

Beauty Tips: प्रदूषण भरे वातावरण और बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की झाइयां बढ़ जाती है।झाइयां की वजह से चेहरे की खूबसूरती ओझल हाे जाती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 2 Sep 2021, 11:42 PM IST

beauty tips in hindi

Beauty Tips: प्रदूषण भरे वातावरण और बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की झाइयां बढ़ जाती है।झाइयां की वजह से चेहरे की खूबसूरती ओझल हाे जाती है। इसलिए चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए इनकी देखभाल की ज्यादा जरूरत होती है।आज हम आपकाे बताते एेसे घरेलू टिप्स जिन्हें अपनाकर आप झाइयां दूर कर अपने चेहरे की सूंदरता काे बरकारार रख सकते हैं:-

- रात को नींद न आने से भी चेहरे पर झाइयां पड़ जाती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोएं। एक चम्मच मलाई में तीन या चार बादाम पीसकर दोनों का पेस्ट बना लें, फिर इस पेस्ट काे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और सो जाए। सुबह उठकर बेसन से चेहरे को धो लें।

Read More: जानें किन धातुओं के बर्तनों में पका हुआ खाना सेहत के लिए होता है गुणकारी, यहां पढ़ें

- आधा नीबू व आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच बेसन लें। अब इन चीजों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट-सा बना लें। अब इस मिश्रण का मास्क चेहरे पर तीन या चार बार लगाएं। झाइयां समाप्त हो जाएंगी और आपका चेहरा भी निखर जाएगा।

- दिन में एक गिलास गाजर का रस बिना नमक-मिर्च-शकर मिलाए पिएं, इससे चेहरा तो सुर्ख होगा ही, साथ ही झाइयां भी समाप्त हो जाएंगी।

- ताजा टमाटर काटकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से थोड़े दिनों के उपरांत चेहरे की झाइयां कम हो जाएंगी और रंगत भी निखर जाएगी।

Read More: कच्ची हल्दी का अचार सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद

- चेहरे पर ताजे नीबू को मलने से भी झाइयों में लाभ होता है।
- चेहरे पर झाइयां तेज धूप पड़ने के कारण भी हो जाती हैं। अतः तेज धूप से जहां तक हो सके चेहरे को प्रभावित न होने दें।
- सेब खाने और सेब का गूदा चेहरे पर मलने से भी झाइयां दूर होती हैं।
- झाइयों को समाप्त करने के लिए आप खाने में सलाद का नियमित प्रयोग करें।

Read More: जानें कौनसी चाय सेहत को नहीं पहुंचाती नुक्सान, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स