29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: ब्रेन को बूस्ट ये करेंगे हैल्दी फूड, नियमित सेवन करने से तुरंत दिखने लगेगा असर

Health Tips: हम अपने शरीर को पोषण देने के लिए तो सजग होकर भोजन करते हैं लेकिन भूल जाते हैं कि दिमाग को भी दुरुस्त रखने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 2 Sep 2021, 11:35 PM IST

  health tips

Health Tips: हम अपने शरीर को पोषण देने के लिए तो सजग होकर भोजन करते हैं लेकिन भूल जाते हैं कि दिमाग को भी दुरुस्त रखने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में।

दिमाग की मजबूती के लिए

आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार खरबूजे के बीज 1-2 चम्मच, 2 बादाम, 2 मुनक्का, खसखस एक चम्मच की मात्रा में रात को भिगो दें और सुबह होने पर बादाम का छिलका उतारकर इन्हें अच्छी तरह से पीस लें और दूध में मिलाकर पिएं। आप चाहें तो इसमें 5-7 काली मिर्च भी मिला सकते हैं। इसे हफ्ते में 2-3 बार ले सकते हैं। इससे दिमाग मजबूत होता हैै।

Read More: जानें कौनसी चाय सेहत को नहीं पहुंचाती नुक्सान, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

सूखे मेवे दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें ओमेगा 3, ओमेगा-6, विटामिन ई व विटामिन बी-6 की प्रचुर मात्रा होती है। इससे आप को सोचने व तनाव दूर करने में मदद मिलती है। आप चाहें तो पांच बादाम, दो अखरोट, तीन पिस्ता भिगोकर खा सकते हैं। अगर आप मोटापे से ग्रसित नहीं है तो दो काजू भी ले सकते हैं।

हरी सब्जियां व साबुत अनाज

तनाव या दिमाग को तेज करने के लिए हरी सब्जियां और मौसमी फल विशेषकर अनार, चीकू और मौसमी फायदेमंद होते हैं। रोजाना 25-50 ग्राम की मात्रा में अंकुरित अनाज खाने से भी मस्तिष्क को लाभ पहुंचता है। भुने चने दूध के साथ लेने से भी फायदा होता है लेकिन ध्यान रहे कि उनमें नमक न हो।

Read More: बारिश के मौसम में जरूर खाएं भुट्टा, यह पेट के लिए है फायदेमंद

गेहूं, अनाज, ब्राउन ब्रेड, भूरा चावल, ज्वार, बाजरा जैसे साबुत अनाज से एकाग्रता बढ़ती है। वहीं दही में मौजूद विटामिन और प्रोटीन दिमाग व शरीर की नसों के बीच संवाद कायम कर शरीर को दुरुस्त रखता है। ग्रीन या ब्लैक टी में कैटेचिन नामक ऐसे तत्व होते हैं जो दिमाग को ताकत देते हैं।

Read More: बालों को ख़ूबसूरत और मजबूत बनाए रखने के लिए चाहिए हैल्दी डाइट

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल