बोकारो

महिला को अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया, लगे हैं संगीन आरोप

Jharkhand News: इससे पहले गांव की महिलाओं के एक झुंड (mob lynching) ने महिला को घर से निकाला। गांव के बीच में चप्पलों से बेहरहमी से महिला की पिटाई (mob lynching in jharkhand) की गई और (Brutal Behaviour With Lady In Bokaro)...
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2020, 5:21 PM IST
महिला को अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया, लगे हैं संगीन आरोप
महिला को अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया, लगे हैं संगीन आरोप

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी में एक महिला पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए उसे अर्द्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया गया।

पार की बर्बरता हद...

इससे पहले गांव की महिलाओं के एक झुंड ने महिला को घर से निकाला। गांव के बीच में चप्पलों से बेहरहमी से महिला की पिटाई की गई। हाथ रस्सी से बांधकर उसके बाल काटे गए, साडी उतारकर महिला के मुंह पर कालिख पोतने के बाद चप्पलों की माला पहनाकर उसे गांव में घुमाया गया। महिलाओं ने पीड़िता को जमकर गालियां दी। पूरी घटना के दौरान पुरुष वर्ग तमाशबीन बने रहा।

पुलिस ना पहुंचती तो हो सकता था बड़ा कांड...

महिला के साथ ज्यादती की जानकारी मिलते ही तेनुघाट ओपी पुलिस पहुंच गई। परन्तु महिला समिति का गुस्सा कम नहीं हुआ। उग्र महिलाओं ने पुलिस को ही कदम पीछे करने के लिए विवश करने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से पथराव की भी सूचना है। तेनुघाट ओपी प्रभारी वीपी सिंह ने कहा कि रात में पीड़िता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोमिया ले जाया गया है। महिला ने अभी किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। बताया गया है कि यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती, तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। पुलिस की ओर से कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। हालांकि पीड़िता और उसका परिवार घटना के बाद से दहशत में है, इस कारण अभी पीड़िता की ओर से पुलिस के समक्ष कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

Published on: