बॉलीवुड

आमिर खान और सैफ अली खान इस फिल्म में साथ करेंगे काम, जनवरी में शुरु होगी शूटिंग

आमिर खान और सैफ अली खान साथ काम करेंगे तमिल फिल्म विक्रम वेदा में साथ नजर आएंगे जनवरी में शुरु होगी शूटिंग
2 min read
Oct 18, 2019
saifaamir_0.jpg
,,,,

नई दिल्ली। आमिर खान आजकल फिल्म लाल सिंह चड्ढा की प्रेपरेशन में बिजी हैं । लाल सिंह चड्ढा 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का रीमेक है । ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद से आमिर खान की कोई भी फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर नहीं आई है । फैंस बेसब्री से उनकी नेक्सट फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं । अब खबर है कि आमिर खान अपनी एक फिल्म में सैफ अली खान के साथ भी नज़र आने वाले हैं ।

दरअसल फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर तमिल फिल्म विक्रम वेदा की शूटिंग शुरु करेंगे । इस फिल्म में वो एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे । अब खबर है आमिर की इस फिल्म को सैफ अली खान ने भी ज्वॉइन कर लिया है । सैफ फिल्म में पुलिसवाले का किरदार निभाएंगे । फिल्म को ओरिजनल फिल्म के निर्देशक ही डायरेक्ट करेंगे । खबरों की माने तो फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल में शुरु होगी ।

फिलहाल आमिर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारियों में बिजी हैं । शूटिंग १ नवंबर से शुरु होगी । इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी । लाल सिंह चड्ढा को सीक्रेट सुपरस्टार डायरेक्टर अडवैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं । इसके साथ ही आमिर के पास गुलशन कुमार पर बेस्ड फिल्म मोगुल भी है । इस फिल्म को टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार को-प्रोड्यूस कर रहे हैं ।

वहीं सैफ अली खान की लाल कप्तान आज ही रिलीज हुई है जिसे दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉस मिल रहा है । इसके अलावा उनके पास फिल्म जवानी जानेमन और ताडंव है । जवानी जानेमन में सैफ अली खान के साथ तब्बू नजर आएंगी । विक्रम वेदा की शूटिंग तीन महीने में शुरु होने की खबर है । फिल्म की शूटिंग जनवरी में लखनऊ और हैदराबाद में होगी ।

Published on:
18 Oct 2019 08:24 pm
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’