अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) ने सोमवार को मंडे मोटिवेशन ( Monday Motivation ) पोस्ट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। एक यूजर ने ये पोस्ट देख कमेंट कर डाला। कमेंट में उसने लिखा कि सोमवार को भी खुश होने वाले व्यक्ति को आप क्या बोलेंगे। बेरोजगार। जूनियर बच्चन ने...
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) को हाजिरजवाबी के लिए जाना जाता है। कई मौकों पर देखा गया है कि जूनियर बच्चन सामने वाले की बोलती बंद कर देते हैं। इस बार एक यूजर ने अभिषेक को बेरोजगार कह दिया। इसके बाद एक्टर ने भी ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई।
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर मंडे मोटिवेशन ( Monday Motivation ) पोस्ट पर शेयर की। एक यूजर ने ये पोस्ट देख कमेंट कर डाला। कमेंट में उसने लिखा कि सोमवार को भी खुश होने वाले व्यक्ति को आप क्या बोलेंगे। बेरोजगार।
जूनियर बच्चन ने भी इसे इग्नोर नहीं किया। उन्होंने हाथोंहाथ जवाब दे डाला। अभिषेक ने लिखा,' नहीं! असहमत हूं। जो वही काम करता है जो उसे करना पसंद है।
हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपन एक्ट्रेेस पत्नी ऐश्वर्या राय का बर्थडे रोम में सेलिब्रेट किया। इस दौरान पति-पत्नी के अलावा उनकी बेटी आराध्या भी साथ थीं। इस क्यूट फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।