बॉलीवुड

Adah Sharma की ‘The Kerala Story’ होगी बैन? विवाद छिड़ने बाद दर्ज हुई FIR

हाल में अदा शर्मा (Adah Sharma) की अपकमिंग फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद फिल्म को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि फिल्म के निर्देशक पर FIR दर्ज हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2022, 1:20 PM IST
Adah Sharma की 'The Kerala Story' होगी बैन
Adah Sharma की 'The Kerala Story' होगी बैन

हाल में एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की अपकमिंग फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब विवाद देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर ही यूजर्स के बीच आपस में ही मानों जंग सी छिड़ चुकी है। कई यूजर्स फिल्म को पॉपोगैंडा बता रहे हैं, तो कुछ फिल्म को सच बता रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म के निर्देशक विपुल शाह (Vipul Shah) पर FIR दर्ज करवाई गई है। वहीं फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगा कि 'उन्होंने फिल्म के जरिए केरल को बदनाम करने की कोशिश की है', जिसके बाद फिल्म के टीजर पर FIR दर्ज करने का निर्देश जारी किया गया है।

हाई टेक क्राइम इंक्वायरी ने भेजी रिपोर्ट

वहीं हाई टेक क्राइम इंक्वायरी सेल ने मामले की प्रारंभिक जांच की और इसकी रिपोर्ट डीजीपी को भेजी है। बताया जा रहा है कि फिल्म का टीजर देखने के बाद तमिलनाडु के एक पत्रकार ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखा था, जिसमें पत्रकार ने केरल सरकार से फिल्म के निर्देशक को बुलाने और टीजर की सच्चाई की जांच करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: इस चीज को करने से घबरा रहीं Samantha Ruth Prabhu

क्या दिखाया गया है टीजर में

बता दें कि टीजर में अदा शर्मा बुर्के में नजर आ रही हैं। साथ ही वो बताती हैं कि 'उन्हें हिंदू से इस्लाम धर्म में अपनाने के लिए जबरन अगवा किया गया था। उनका नाम शालीनी उन्नीकृष्णन है, जिसको बदलकर अब वो फातिमा बनाया हो चुकी हैं। वे नर्स बनकर जनता की सेवा करना चाहती थीं, लेकिन अब वो एक आतंकवादी हैं'।

यह भी पढ़ें:Ishaan Khattar को नहीं पसंद भाभी Mira Rajput की ये आदात!

Updated on:
9 Nov 2022, 1:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ