बॉलीवुड

मलंग का फस्ट लुक आया सामने, आदित्य की किलर बॉडी और दिशा का ग्लैमर छा गया

फिल्म मलंग के पोस्टर्स हुए रिलीज़ दिशा (Disha Patani) का ग्लैमर और आदित्य की मस्कुलर बॉडी आदित्य (Aditya Roy Kapoor) के सिक्स पैक एब्स के दिवाने हुए फैंस
2 min read
Jan 03, 2020
_f14dd9e4-2dfc-11ea-b337-29936d1a9c86.jpg

नई दिल्ली | मल्टीस्टारर फिल्म 'मलंग' (Malang) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजा़र है जिसके कई पोस्टर्स रिलीज़ कर दिए गए हैं। पहली पोस्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) का रिलीज़ हुआ है जिसमें उनकी मस्कुलर बॉ़डी देखने को मिल रही है। दूसरा पोस्टर दिशा पार्टनी (Disha Patani) का है। वहीं तीसरा पोस्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) का है जिसमें वो हंसते हुए बंदूक लिए दिखाई दे रहे हैं। तीनो ही पोस्टर्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैंं। सबसे ज्यादा तारीफ आदित्य के सिक्स पैक एब्स की हो रही है। लंबे समय बाद आदित्य फिर से किसी रोमांटिक रोल में नज़र आने वाले हैं।

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) का जो पोस्टर रिलीज़ हुआ है उस पर लिखा हुआ है- 'पागलपन शुरू'। इसके अलावा कैप्शन लिखा गया है- प्यार जितना पवित्र है उतनी नफरत भी। फिल्म से दिशा पाटनी का लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है। दिशा ने पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है- प्यार में एक से दूसरे के जीवन को जीना है। साथ ही ये भी रिवील कर दिया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा।

वहीं इस फिल्म में आदित्य (Aditya Roy Kapoor) और दिशा के अलावा कुणाल खेमू और अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले आदित्य और दिशा की शूटिंग से पिक्चर्स सामने आईं थीं। दोनों किसी गाने के लिए डांस करते हुए दिखाई दिए थे। बता दें कि फिल्म मलंग को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मॉरीशस और गोवा में की जा रही है। मूवी वेलेंटाइन वीक में 7 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। आशिकी 2 के बाद फिर से आदित्य और मोहित सूरी काम कर रहे हैं।

Published on:
03 Jan 2020 04:02 pm