26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ये अंधभक्त, दिमाग नहीं रखते’ कंगना रनौत पर भड़के संजय राउत, बोले- उस औरत से पूछो चाय क्यों हुई महंगी?

Sanjay Raut on Kangana Ranaut: संजय राउत ने कंगना रनौत पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'अंधभक्तों से भी आगे' करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि उनके अंदर दिमाग नहीं है। उनसे गन्ना और इथेनॉल को लेकर सवाल पूछो।
2 min read
Google source verification
Sanjay Raut Dig on Kangana Ranaut sugar cane and Ethanol

संजय राउत ने दिया कंगना पर बयान (Photo Source- Instagram/kanganaranaut)

Sanjay Raut On Kangana Ranaut: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कंगना के हालिया विवादित बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश को उस महिला सांसद को इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और न ही ज्यादा महत्व देना चाहिए। संजय राउत ने आगे देश में बढ़ती महंगाई, चाय की कीमतों में बढ़ोतरी और गन्ने के इथेनॉल में इस्तेमाल को लेकर भी केंद्र सरकार और कंगना रनौत दोनों पर निशाना साधा है।

संजय राउत ने कंगना पर कसा तंज

संजय राउत से जब पत्रकारों ने कंगना रनौत के बयानों पर सवाल पूछा, तो संजय राउत भड़क गए। उन्होंने कहा,  "आप उस महिला सांसद को इतनी गंभीरता से क्यों लेते हैं? मत लीजिए, उन्हें इतना महत्व देने की कोई आवश्यकता नहीं है।”

संजय राउत ने आगे कहा, “ये लोग अंधभक्त हैं और अंधभक्तों से भी एक कदम आगे का स्टेप हैं। समझे? इनके अंदर बिल्कुल दिमाग नहीं है। देश में आज इतने सारे अहम मुद्दे और सवाल पड़े हैं, उन पर बात करने के बजाय वह बेवजह की बयानबाजी करती हैं।"

संजय राउत ने चाय महंगी होने पर कंगना से पूछा सवाल

संजय राउत ने आगे कहा, “देश में कई ऐसे असली मुद्दे हैं, जिन पर सवाल उठाए जाने चाहिए। उनसे चाय की बढ़ती कीमतों के बारे में पूछा जाना चाहिए। उस महिला सांसद से पूछिए कि देश में चाय क्यों महंगी हो गई है? आज 15 में मिलने वाली चाय कल 20 की हो जाएगी। जनता इस महंगाई से परेशान है।"

इसके बाद राउत ने देश की कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े एक गंभीर आर्थिक मुद्दे की तरफ इशारा किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "हमारा गन्ना कहां चला गया? चीनी बनाने वाला जो गन्ना था, वह सब इथेनॉल बनाने में चला गया। क्या आपको पता है कि इथेनॉल बनाने के चक्कर में गन्ने का क्या इस्तेमाल हो रहा है और इससे आम जनता पर कितना बोझ पड़ रहा है?"

देश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप

संजय राउत ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के नेता और सांसद आम जनता से जुड़े बुनियादी सवालों- जैसे खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें, किसानों की समस्याएं और गन्ने की सही कीमत न मिलना, इन सभी से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह-तरह की बयानबाजी करते हैं।

कंगना रनौत और संजय राउत के बीच जुबानी जंग कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार गन्ने, इथेनॉल उत्पादन और चाय की बढ़ती कीमतों को जोड़कर दिया गया राउत का यह बयान राजनीति और आर्थिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। कंगना की ओर से अभी इस बयान पर कोई तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल यह जुबानी जंग दोनों पक्षों के बीच जारी है।