25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझे पता है तुम्हें कितने पैसे मिले’, नोरा फतेही ने विवादित गाने पर टिप्पणी करने वाले इन्फ्लुएंसर्स को सुनाई खरी खोटी

Nora Fatehi Calls Out Influencers: कुछ महीनों पहले विवादित गाने ओर हुए बवाल पर नोरा फतेही ने एक बार फिर इन्फ्लुएंसर्स को आड़े हाथों लिया। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है तुम्हें कितने पैसे मिले’ और पूरे मामले पर अपनी बात रखी।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 25, 2026

Nora Fatehi Calls Out Influencers

नोरा फतेही का इन्फ्लुएंसर्स पर पलटवार। (फोटो सोर्स: norafatehi/instagram)

Nora Fatehi Calls Out Influencers: कुछ महीनों पहले संजय दत्त और नोरा फतेहि की फिल्म 'KD: The Devil' का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' विवादों में घिर गया था, क्योंकि इसके बोल और विजुअल्स पर आपत्ति उठाई गई थीं। और नोरा फतेही को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। हाल ही में नोरा एक बार फिर इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अब आलोचनाओं का उन पर असर नहीं होता है और उन्हें पता है कि हर इन्फ्लुएंसर एक ही तरह की बातें क्यों करता है।

"मुझे पता है कि तुम्हें कितने पैसे दिए"

'ड्रीम विद डॉ. शीन' पॉडकास्ट पर नोरा फतेही ने कहा, "मुझे पहले से पता है कि तुम्हें किसने हायर किया, कब किया और कितने पैसे दिए। जिसने भी यह किया, उसने इस मौके का पूरा फ़ायदा उठाया। फेमिनिज्म की वजह से, मैं पहले से तैयार थी कि मेरा शरीर इस पर कैसे रिएक्ट करेगा। मैं घबराई नहीं थी, न ही डरी हुई थी। मैं तीन दिन तक शूटिंग कर रही थी - मुझे पता नहीं था, और फिर अचानक हंगामा मच गया।"

उन्होंने आगे कहा, "और फिर जब हम वापस आए तो मैंने सोचा कि एक वीडियो डाल देती हूं क्योंकि गलत बातें फैल रही थीं। कभी-कभी मेरी चुप्पी का गलत मतलब निकाला जा सकता है। फिर भी मुझे कोई रियायत नहीं मिली। मैंने अपनी बात रखी। मैंने सच बताया। मैंने कहा कि मुझे नहीं पता यह कहां से आया, मैंने इस गाने के लिए शूटिंग नहीं की थी। मैंने सारी डिटेल्स दीं। मैं अपनी बात बहुत साफ-साफ रखती हूं। लेकिन फिर भी कमेंट्स में लोग कह रहे थे, 'वह झूठ बोल रही है। उसे कैसे पता नहीं चला, जबकि गाना रिलीज ही नहीं हुआ था?' वैसे, पूरा गाना रिलीज नहीं हुआ था। बस कुछ हिस्से - कुछ क्लिप्स और AI फ़ोटो थीं।" इसके आगे उन्होंने कहा "ऐसे गाने रोज बनते हैं। जो है, सो है। मैं यह नहीं कह रही कि यह अच्छा है।"

'सरके चुनर' विवाद पर नोरा फतेही का वीडियो मैसेज

एक डिटेल्ड वीडियो मैसेज में, उन्होंने आलोचनाओं का जवाब दिया, अपनी बात कही और गाने के हिंदी वर्जन से खुद को अलग बताया। नोरा ने बताया कि उन्होंने यह गाना कई साल पहले कन्नड़ में शूट किया था और उन्हें पता नहीं था कि बाद में इसे कैसे बदला जाएगा। उन्होंने कहा, "मैंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था। जब मैंने यह गाना शूट किया, तो मैंने इसके लिए हां कहा क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म का हिस्सा था और संजय दत्त के साथ था - भला कौन मना करता? मुझे लगा कि यह 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' गाने का रीमेक है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब उन्होंने इस गाने का अनुवाद किया, तो मुझे कुछ भी गलत या अश्लील नहीं लगा, लेकिन मुझे कन्नड़ नहीं आती, इसलिए मैं उनकी बातों पर ही भरोसा करती हूं। अभी उन्होंने जो कुछ भी किया है - हिंदी में डबिंग और गाने के बोल - उसके लिए उन्होंने मुझसे कोई इजाजत या मंजूरी नहीं ली। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।"

उन्होंने यह भी बताया कि लॉन्च इवेंट के दौरान ही उन्हें कुछ दिक्कतें नजर आईं

नोरा फतेही ने बताया कि लॉन्च इवेंट में कन्नड़ वर्जन देखकर वह नाराज हो गई थीं, खासकर अपनी और संजय दत्त की AI तस्वीरें देखकर। हिंदी वर्जन पर उन्होंने मेकर्स से आपत्ति जताई और प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया। नोरा ने कहा कि कलाकारों के पास ज्यादा कंट्रोल नहीं होता, लेकिन आलोचना के बाद गाना हटाया गया, जिसके लिए वह शुक्रगुजार हैं।

ऐसे फिल्ममेकर्स और प्रोड्यूसर्स को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए

नोरा फतेही ने कहा कि ऐसे कंटेंट के लिए फिल्ममेकर्स और प्रोड्यूसर्स को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि उन्हें हिंदी गाने की जानकारी नहीं थी, उन्होंने उस पर परफॉर्म नहीं किया था और उनकी तस्वीर इस्तेमाल करने की अनुमति भी नहीं ली गई थी। उन्होंने फैंस से गाना शेयर न करने की अपील की।

गाने को लेकर क्या थीं लोगों की शिकायतें

शिकायत करने वाले का आरोप है कि YouTube पर रिलीज हुए और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस गाने में "बहुत ज्यादा अश्लील, वल्गर इशारे और अभद्र बातें" हैं। यह भी कहा गया है कि गाने का फिल्मांकन और डांस सीक्वेंस उकसाने वाले हैं और अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं, जिससे सार्वजनिक शालीनता भंग होती है। शिकायत के अनुसार, गाने के कुछ बोल साफ तौर पर आपत्तिजनक हैं और आम जनता के देखने के लिए ठीक नहीं हैं, खासकर इसलिए क्योंकि नाबालिगों की इन तक आसानी से पहुंच है। शिकायत करने वाले ने चिंता जताई है कि जब ऐसा कंटेंट ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध होता है, तो बच्चे ऐसी चीजों के संपर्क में आते हैं जो उनकी उम्र के हिसाब से सही नहीं हैं।

गाने और फिल्म के बारे में

'सरके चुनर तेरी सरके' गाना मंगली ने गाया है, इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जन्या ने दिया है। यह गाना कन्नड़ भाषा की आने वाली एक्शन-क्राइम फिल्म 'KD: The Devil' का है, जिसके निर्देशक प्रेम हैं। फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और रेश्मा नानाय्या मुख्य भूमिकाओं में हैं। 1970 के दशक पर आधारित यह कहानी काली नाम के एक छोटे-मोटे अपराधी की है, जो अंडरवर्ल्ड की दुनिया में शामिल हो जाता है। यह फ़िल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग