25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खतरनाक स्टंट में रोहित शेट्टी ने बांधे हर्ष गुजराल के जूते के फीते, कॉमेडियन ने अब भावुक होकर दिया जवाब

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में हाल ही में एक स्टंट में हर्ष गुजराल के जूते के फीते खुल गए थे। अब इस पर कॉमेडियन ने अपना रिएक्शन दिया है।
2 min read
Google source verification
Khatron Ke Khiladi 15

Khatron Ke Khiladi 15 (फोटो सोर्स- Instagram/colorstv)

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच रोमांच बढ़ाने वाला है। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में पूरी हो चुकी है और अब फैंस को इसके टेलीकास्ट का इंतजार है। इस बीच शो की शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसने प्रतियोगियों और होस्ट रोहित शेट्टी के रिश्ते की एक अलग तस्वीर दिखाई है। कॉमेडियन हर्ष गुजराल सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए रोहित शेट्टी के लिए बेहद भावुक अंदाज में अपनी बात रखी है।

स्टंट के दौरान खुल गई जूते की लेस

दरअसल, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के दौरान हर्ष गुजराल एक मुश्किल स्टंट कर रहे थे। इस टास्क में उन्हें बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान उनके जूते की लेस खुल गई।

स्टंट के बीच जूते की लेस खुलना किसी खिलाड़ी के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, क्योंकि ऐसे टास्क में सुरक्षा सबसे अहम होती है। तभी वहां मौजूद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने ऐसी पहल की जिसकी शायद हर्ष को भी उम्मीद नहीं रही होगी। रोहित शेट्टी खुद आगे आए और उन्होंने हर्ष के जूते की लेस बांध दी।

रोहित के इस अंदाज ने जीत लिया हर्ष का दिल

रोहित शेट्टी का ये छोटा सा जेस्चर हर्ष गुजराल के लिए बेहद खास बन गया। उन्हें यह सिर्फ एक मदद नहीं लगी, बल्कि एक ऐसा पल लगा जिसे वो लंबे समय तक याद रखना चाहते हैं। इसके बाद हर्ष ने सोशल मीडिया पर रोहित के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

हर्ष ने बताया कि जिस तरह रोहित शो में हर खिलाड़ी का ख्याल रखते हैं, वह उन्हें काफी प्रभावित करता है। उनके मुताबिक, रोहित का व्यवहार सिर्फ एक होस्ट जैसा नहीं बल्कि परिवार के किसी सदस्य की तरह है। यही वजह है कि जूते की लेस बांधने जैसी छोटी सी घटना भी उनके लिए बेहद भावुक और यादगार बन गई।

हर्ष ने रोहित को बताया अपना रोल मॉडल

हर्ष गुजराल ने अपने पोस्ट में रोहित शेट्टी के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि वह उनके जैसा बनने की कोशिश करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह रोहित की शख्सियत का थोड़ा सा हिस्सा भी अपने अंदर ला पाए तो इसे अपनी बड़ी उपलब्धि मानेंगे।

कॉमेडियन का ये अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोग दोनों के बीच दिखाई देने वाली बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। कई दर्शकों ने कहा कि रियलिटी शो में जहां प्रतियोगियों को मुश्किल स्टंट और डर का सामना करना पड़ता है, वहीं ऐसे मानवीय पल शो को और खास बना देते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग