18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोरा फतेही के अश्लील गाने पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, सफाई देते हुए कह गए बड़ी बात, बोले- गलत तरीके से लिया गया

Director Prem On Nora Fatehi Vulgar Song Controversy: नोरा फतेही के विवादित गाने के डायरेक्टर ने अब पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। निर्देशक ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Director Prem On Nora Fatehi Vulgar Song Controversy

Director Prem On Nora Fatehi Vulgar Song Controversy (सोर्स- एक्स)

Director Prem On Nora Fatehi Vulgar Song Controversy: साउथ सिनेमा की मच अवेटेड फिल्म 'केडी: द डेविल' इन दिनों रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। गाने के बोल, उसके विजुअल और महिलाओं की प्रस्तुति को लेकर कई लोग आपत्ति जता रहे हैं। हालांकि अब इस पूरे विवाद पर फिल्म के निर्देशक प्रेम ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'बिना पूरा वीडियो देखे न करें जज' (Director Prem On Nora Fatehi Vulgar Song Controversy)

'बैंगलोर टाइम्स' से बातचीत करते हुए गाने को लेकर बढ़ते विरोध के बीच निर्देशक प्रेम ने दर्शकों से अपील की है कि वे अधूरी जानकारी के आधार पर कोई राय न बनाएं। उनका कहना है कि सिर्फ लिरिकल वीडियो देखकर गाने को गलत समझा जा रहा है, जबकि पूरा वीडियो देखने के बाद इसका असली मतलब साफ होगा।

प्रेम ने कहा कि अक्सर लोग किसी महिला के जुड़ते ही नकारात्मक सोचने लगते हैं, जबकि इस गाने का उद्देश्य वैसा बिल्कुल नहीं है जैसा बताया जा रहा है।

गाने के बोलों पर दी सफाई (Director Prem On Nora Fatehi Vulgar Song Controversy)

गाने के विवादित बोलों पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक ने बताया कि इसमें प्रतीकों और शब्दों के खेल का इस्तेमाल किया गया है। उनके मुताबिक, पूरा गाना एक खास विषय के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसे सीधे-सीधे शब्दों में कहना उसकी खूबसूरती को कम कर देता।

उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ पंक्तियां समाज को संदेश देने के लिए हैं, जैसे शराब जैसी आदतों को घर तक न लाने की बात। उनका मानना है कि लोग गाने को ध्यान से सुने बिना ही आलोचना कर रहे हैं।

सेंसर बोर्ड पर जताया भरोसा (Director Prem On Nora Fatehi Vulgar Song Controversy)

विवाद बढ़ने के बावजूद प्रेम ने कहा कि उन्हें सेंसर बोर्ड (CBFC) पर पूरा भरोसा है। उनका मानना है कि अगर गाने या फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक होगा, तो सेंसर बोर्ड उसे जरूर देखेगा और जरूरी कदम उठाएगा।

हिंदी वर्जन बना विवाद की वजह

दिलचस्प बात यह है कि कन्नड़ वर्जन को उतनी आलोचना का सामना नहीं करना पड़ा, जितना हिंदी वर्जन को। ‘सरके चुनर’ नाम से आए हिंदी संस्करण के बोल और प्रस्तुति को लेकर ज्यादा विरोध देखने को मिला।

इस विवाद में गायक अरमान मलिक समेत कई इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और संगठनों ने भी अपनी चिंता जताई है। वहीं कुछ संगठनों ने इस पर कार्रवाई की मांग भी उठाई।

फिल्म की रिलीज पर नहीं पड़ा असर

लगातार विवादों के बावजूद फिल्म की रिलीज पर फिलहाल कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। KD: The Devil तय समय के अनुसार सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है।

क्या कहता है यह पूरा मामला?

यह विवाद सिर्फ एक गाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि आज के दौर में कंटेंट को लेकर दर्शक कितने सजग हो गए हैं। वहीं फिल्ममेकर्स का भी यह तर्क है कि किसी भी रचना को समझने के लिए उसका पूरा संदर्भ देखना जरूरी है।

फिलहाल, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाना चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पूरा वीडियो रिलीज होने के बाद दर्शकों की राय बदलती है या यह विवाद और गहराता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग