10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘चाहे मैं गलत रहूं या सही, मेरे बच्चे मेरे साथ’, गोविंदा के अफेयर के रूमर्स के बीच पत्नी सुनीता आहूजा ने कही ये बात

Govinda-Sunita Ahuja Marriage Row: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मदर्स डे के मौके पर अपने बच्चों को लेकर बात की है।

2 min read
Google source verification
Govinda-Sunita Ahuja Marriage Row

Govinda-Sunita Ahuja Marriage Row (सोर्स- एक्स)

Govinda-Sunita Ahuja Marriage Row: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन कहे जाने वाले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी अपने बेबाक अंदाज को लेकर तो कभी टीवी शोज में अपनी मौजूदगी के कारण, सुनीता हर बार लोगों का ध्यान खींच ही लेती हैं। हालांकि इस बार चर्चा उनकी फैमिली और बच्चों को लेकर दिए गए बयान की हो रही है। मदर्स डे के खास मौके पर सुनीता ने अपने दिल की बात साझा करते हुए बताया कि उनके बेटे यशवर्धन और बेटी टीना ही उनकी जिंदगी के सबसे बड़े सहारे हैं।

मां को भगवान मानती हैं सुनीता (Govinda-Sunita Ahuja Marriage Row)

सुनीता आहूजा ने ई-टाइम्स से खास बातचीत करते हुए अपनी मां के प्रति गहरी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए मां सिर्फ रिश्ता नहीं बल्कि भगवान का रूप हैं। सुनीता का मानना है कि मां ही इंसान की पहली ताकत होती है जो हर परिस्थिति में अपने बच्चों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में चाहे कितना भी नाम और शोहरत मिल जाए, लेकिन मां की जगह कोई नहीं ले सकता।

बच्चों के साथ खास बॉन्डिंग (Govinda-Sunita Ahuja Marriage Row)

सुनीता ने अपने दोनों बच्चों टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं। चाहे वह सही हों या गलत, उनके बच्चे हमेशा उनके समर्थन में खड़े दिखाई देते हैं। सुनीता ने कहा कि यही वजह है कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं। उन्होंने अपने बच्चों की सफलता और लंबी उम्र के लिए दुआ भी मांगी।

टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ी लोकप्रियता

पिछले कुछ समय में सुनीता आहूजा टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव हो गई हैं। उनका अंदाज और खुलकर बात करने की आदत लोगों को पसंद आ रही है। हाल ही में वो कुकिंग-कॉमेडी शो में नजर आई थीं जहां उनका अपने भांजे कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ भावुक मिलन काफी चर्चा में रहा। परिवार के बीच लंबे समय से चली आ रही दूरियां उस मंच पर कम होती दिखाई दीं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

बेटी टीना के साथ नए शो में आएंगी नजर

खबरें हैं कि सुनीता जल्द ही अपनी बेटी टीना के साथ एक नए रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं। इस शो में कई फिल्मी सितारे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हिस्सा लेंगे। कुकिंग के साथ-साथ इसमें मजेदार टास्क और एंटरटेनमेंट का तड़का भी देखने को मिलेगा। मां-बेटी की यह जोड़ी पहली बार किसी शो में साथ दिखाई देगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग