9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब नरगिस दत्त ने रेखा पर लगाया था ‘पुरुषों को इस्तेमाल’ करने का आरोप, संजय दत्त के कारण फूटा था गुस्सा

Nargis Dutt Rekha Controversy: नरगिस दत्त नरगिस दत्त ने एक पुराने इंटरव्यू में रेखा और संजय दत्त की अफेयर की अफवाहों पर नाराजगी जताई थी। उनके बयान ने उस दौर में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था, लेकिन रेखा ने हमेशा इस मामले पर चुप्पी बनाए रखी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

May 09, 2026

Nargis Dutt Rekha Controversy

नरगिस दत्त ने रेखा पर लगाए थे गंभीर आरोप। (फोटो सोर्स: IMDb)

Nargis Dutt Rekha Controversy: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस दत्त और सुनील दत्त की पत्नी ने सिलसिला एक्ट्रेस रेखा के खिलाफ एक पुराने इंटरव्यू में अपने बेटे संजय दत्त की सुरक्षा और परिवार की इमेज को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। नरगिस को लगा था कि रेखा उनके बेटे को इस्तेमाल कर रही हैं, जो उस समय करियर की शुरुआत कर रहे थे।

जब उड़ीं थीं रेखा और संजय दत्त के अफेयर की अफवाह

जानकारी के लिए बता दें कि 80 के दशक की शुरुआत में संजय दत्त और रेखा ने एक फिल्म 'ज़मीन आसमान' में साथ काम किया था। उस दौरान सेट पर उनकी नजदीकियों ने इस बात को हवा दी थी कि दोनों का अफेयर चल रहा है। और फिर मीडिया में भी इनके लगाव की अफवाहें तेज़ी से उड़ने लगी थीं।

नरगिस ने दिया था रेखा पर विवादित बयान (Nargis Dutt Rekha Controversy)

जब संजय दत्त की मां नरगिस को इस तरह की अफवाहों के बारे में पता चला तो ये उनको नागवार गुजरा। उसी दौरान एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रेखा से प्रति उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रेखा पर आरोप लगाते हुए कहा, "रेखा हमेशा पुरुषों को लुभाने और उन्हें इशारा करने की कोशिश करती हैं ताकि उनका फायदा उठाया जा सके।" इसके साथ ही उन्होंने रेखा की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्हें एक खोया हुआ इंसान बताया था और कहा था कि उन्हें मेन्टल हेल्प की जरूरत है।

विवादित बयानों पर क्या था रेखा का रिएक्शन

रेखा को लेकर दिए गए इन विवादित बयानों ने उस समय फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में धमाका कर दिया था। इसके साथ ही उनकी इन टिप्पणियों को उनके बेटे के प्रति उनकी सुरक्षात्मक भावना और परिवार की रेपुटेशन को लेकर उनकी चिंता के रूप में देखा गया था। वहीं, इन विवादित बयानों के बावजूद, रेखा ने इस पूरे मामले में हमेशा शांति और समझदारी दिखाई। उन्होंने कभी सार्वजनिक तौर पर कोई गलत या तीखी बात नहीं कही और नरगिस दत्त के लिए अपना सम्मान बनाए रखा। कुछ समय बाद नरगिस दत्त का स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनका निधन हो गया, जिसके बाद यह विवाद धीरे-धीरे खत्म हो गया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग