9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनेत्री ने वजन कम करने का झेला दबाव, तनीषा मुखर्जी का बिगड़ गया हार्मोन, बोलीं- आदित्य चोपड़ा ने रखी थी शर्त

Tanisha Mukherjee Harmonal Imbalance: काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में बताया है कि आदित्य चोपड़ा की फिल्म के लिए उन्होंने बेहद मुश्किल डाइट की थी।

2 min read
Google source verification
Tanisha Mukherjee Harmonal Imbalance

Tanisha Mukherjee Harmonal Imbalance (सोर्स- एक्स)

Tanisha Mukherjee Harmonal Imbalance: बॉलीवुड में ग्लैमर और फिटनेस का दबाव कोई नई बात नहीं है। खासकर अभिनेत्रियों को अक्सर अपने लुक्स और फिगर को लेकर कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अब अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने अपने करियर से जुड़ा एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसने एक बार फिर इंडस्ट्री के उस दबाव को सामने ला दिया है जिसके पीछे कई सितारे अपनी सेहत तक दांव पर लगा देते हैं।

तनीषा मुखर्जी ने 'नील एंड निक्की' का सुनाया किस्सा (Tanisha Mukherjee Harmonal Imbalance)

तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में फिल्म ‘नील एंड निक्की’ के दिनों को याद करते हुए बताया कि उस वक्त उन्हें अपने शरीर को पूरी तरह बदलने के लिए कहा गया था। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के शुरुआती फोटोशूट के दौरान उनके लुक्स को लेकर टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह बदलने की ठान ली थी।

तनीषा ने सालों पुराना किस्सा किया साझा

काजोल की बहन और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की बेटी तनीषा ने बताया कि वह उस समय अपने करियर को लेकर बेहद गंभीर थीं। उन्हें लगा कि अगर उन्हें बॉलीवुड में खुद की पहचान बनानी है तो उन्हें हर कीमत पर खुद को साबित करना होगा। इसी सोच के साथ उन्होंने सख्त डाइट और घंटों वर्कआउट करना शुरू कर दिया।

एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने अपने शरीर को टोन करने के लिए इतना ज्यादा दबाव लिया कि धीरे-धीरे उसका असर उनकी सेहत पर दिखने लगा। तनीषा ने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि फिटनेस के जरिए वो अपने करियर को नई दिशा दे पाएंगी, लेकिन लगातार कड़ी दिनचर्या ने उनके शरीर का संतुलन बिगाड़ दिया। उन्होंने कहा कि हार्मोन का संतुलन बिगड़ गया था।

'शरीर पर पड़ता है बुरा असर'

उन्होंने स्वीकार किया कि लंबे समय तक बेहद सख्त डाइट और वर्कआउट को बनाए रखना आसान नहीं होता। एक सीमा के बाद शरीर जवाब देने लगता है। तनीषा ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ और उन्हें हार्मोनल इम्बैलेंस जैसी समस्या का सामना करना पड़ा।

2005 में रिलीज हुई थी फिल्म

फिल्म ‘नील एंड निक्की’ साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उदय चोपड़ा और तनीषा मुखर्जी की जोड़ी नजर आई थी। यशराज बैनर के तहत बनी इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद इसे दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। हालांकि, फिल्म में तनीषा के ग्लैमरस अंदाज ने काफी चर्चा जरूर बटोरी थी।

तनीषा ने यह भी कहा कि फिल्म को लेकर मिली आलोचनाओं से उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया। उन्होंने हर प्रतिक्रिया को सीख की तरह लिया और आगे बढ़ने की कोशिश की। उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए सिर्फ टैलेंट ही नहीं बल्कि मानसिक मजबूती भी बेहद जरूरी होती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग