9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमानंद महाराज के चरणों में झुके सिद्धार्थ गुप्ता, दिव्य आशीर्वाद लेते हुए एक्टर का वीडियो वायरल

Siddharth Gupta seeks blessings from Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के चरणों में झुके सिद्धार्थ गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता सम्मान और श्रद्धा के साथ प्रभु प्रेमानंद महाराज के आगे झुके और दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किए हैं।

2 min read
Google source verification
प्रेमानंद महाराज के चरणों में झुके सिद्धार्थ गुप्ता, दिव्य आशीर्वाद लेते हुए एक्टर का वीडियो वायरल

प्रेमानंद महाराज दर्शन करने पहुंचे एक्टर (फोटो सोर्स: siddharthhgupta के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)

Siddharth Gupta seeks blessings from Premanand Maharaj: एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता ने अपनी नई फिल्म "कृष्णावतारम" के रिलीज से पहले एक खास यात्रा की, जिससे उनका दिल और भी इमोशनल हो उठा। बता दें, फिल्म के सक्सेस के बीच सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा-सा नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि वृंदावन जाकर पूज्य प्रेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लेना उनके लिए सिर्फ एक साधारण मुलाकात नहीं, बल्कि एक सपने के सच होने जैसा था।

प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेना है जरूरी

सिद्धार्थ ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लिखा, "जब मुझे कृष्ण अवतारम में भगवान कृष्ण का रोल मिला, तब मेरी मां ने मेरी सफलता के लिए एक ही इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म रिलीज होने से पहले प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद जरूर लेना। उस समय मुझे ये समझ नहीं आ रहा था कि ये कैसे होगा, लेकिन कुछ दुआएं खुद-ब-खुद अपने रास्ते बनाने लगती हैं।"

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे बताया कि पूरी टीम की मेहनत, विश्वास और भाग्य ने मिलकर उन्हें वृंदावन में महाराज जी से व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका दिया। उन्होंने उनके सामने फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ ने कहा, "ये मेरे लिए एक पल नहीं था, बल्कि मेरी मां के सपने का पूरा होना था। मैं ये आशीर्वाद जीवन भर अपने दिल में संजो कर रखूंगा। हाथ जोड़कर, दिल से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जय श्री कृष्ण।"

दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली

बता दें, फिल्म "कृष्णावतारम" का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता ने भगवान कृष्ण की रोल में है। इसके अलावा, संस्कृति जयना ने सत्यभामा के किरदार को जीवंत किया है, सुष्मिता भट्ट ने राधा का अवतार दिखाया है और निवासिनी कृष्णन रुक्मिणी के रोल में हैं। इसके अलावा, गोविंद नामदेव वासुदेव के रूप में, जरीना वहाब देवकी के किरदार में, आशुतोष राणा नारद के तौर पर, और कुमुद मिश्रा कंस के किरदार में हैं और ये फिल्म 7 मई को बॉक्सऑफिस में रिलीज हुई, दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया पा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग