
अनुपम खेर ने शेयर किया एक दिल छू लेने वाला वीडियो(फोटो सोर्स: x)
Anupam Kher Instagram Post: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया। इस वीडियो में मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल पर कंघी बेचने वाले बुजुर्ग राजू नजर आ रहे हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि अनुपम खेर की राजू से ये तीसरी मुलाकात थी और दोनों के बीच की सादगी भरी बातचीत लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
आप इस वीडियो में देख सकते है कि जैसे ही राजू की नजर अनुपम खेर पर पड़ती है, उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान आ जाती है। वो हमेशा की तरह उन्हें कंघी खरीदने के लिए कहते हैं। इस पर अनुपम खेर हंसते हुए मजाक करते हैं, "ये कंघी मेरे किस काम की?" अभिनेता की ये बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठते हैं।
लेकिन इस छोटे से मोमेंट के पीछे एक गहरी इमोशन भी छिपी थी। वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने एक भावुक कैप्शन लिखा, "विडंबना देखिए… जिसे कंघी की सबसे कम जरूरत होती है, वही उससे सबसे ज्यादा प्यार मुफ्त में पा लेता है।" साथ ही, अनुपम खेर ने जिंदगी को ट्रैफिक सिग्नल से जोड़ते हुए एक खूबसूरत बात भी कही। उनके मुताबिक, कुछ लोग जिंदगी में सिर्फ हरी बत्ती यानी अच्छे समय का इंतजार करते रहते हैं, जबकि कुछ लोग लाल बत्ती जैसी मुश्किल परिस्थितियों में भी मुस्कुराहट बांटते हैं। उन्होंने कहा कि राजू उन्हीं लोगों में से एक हैं, जो छोटी-सी मुलाकात में भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं।
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अनुपम खेर की सादगी और उनके इंसानियत भरे नजरिए की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे वीडियो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में उम्मीद और सकारात्मकता का एहसास कराते हैं।
ये पहली बार नहीं है जब अनुपम खेर ने आम लोगों से जुड़ी कहानियां शेयर की हों। वो अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों से मिलते हैं, जो अपनी मेहनत और मुस्कान से जिंदगी को खास बना देते हैं। यही वजह है कि उनके पोस्ट सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि लोगों को जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों की अहमियत भी याद दिलाते हैं।
Published on:
10 May 2026 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
