5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP नेता के ‘बाल उगने’ वाले बयान पर अनुपम खेर ने ली चुटकी, बोले- “अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है”

Anupam Kher BJP Leader Remark: बीजेपी नेता के वायरल बयान पर अनुपम खेर ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

May 05, 2026

Anupam Kher BJP Leader Remark

TMC पर तंज में घसीटे गए अनुपम खेर।

Anupam Kher BJP Leader Remark: बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य के बयान पर अनुपम खेर ने मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिया। नेता ने टीएमसी पर तंज कसते हुए कहा था कि “इनके सिर पर बाल आ सकते हैं, लेकिन टीएमसी सत्ता में नहीं आ सकती।” अनुपम खेर के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और लोगों के मजेदार रिएक्शन आने लगे।

अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल उग सकते हैं, लेकिन (Anupam Kher BJP Leader Remark)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता समिक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर कटाक्ष करते हुए कहा, "अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल उग सकते हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आए ये हो ही नहीं सकता (अनुपम खेर के बाल फिर से बढ़ सकते हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस का सत्ता में आना संभव नहीं है)।" टिप्पणी, जिसमें दिग्गज एक्टर अनुपम खेर का नाम भी घसीटा गया था, ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोगों क ध्यान खींचा। जिस पर अनुपम खेर रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए।

अभिनेता अनुपम खेर ने भी दिया मजेदार जवाब (Anupam Kher Reacts To BJP Leader's Remark)

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीशेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है! आप क्यों चाहते हैं कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं!" इसके आगे उन्होंने लिखा, "मौजूदा हालात में जन्मों तक नहीं चाहूंगा! जय श्री राम!"

इसके तुरंत बाद, सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने पोस्ट पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया, एक यूजर ने लिखा, "वह आपसे प्यार करता है, सर।" वहीं, दूसरे ने लिखा, 'कितना अद्भुत उदाहरण दिया है।'

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये बयान मजाकिया अंदाज में किया गया एक राजनीतिक तंज था, जिसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। समिक भट्टाचार्य ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा, “आसमान जमीन पर आ सकता है, समुंदर आसमान तक पहुंच सकता है, अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल आ सकते हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापस नहीं आ सकती।”

तमिलनाडु में विजय की जीत पर लिखा बधाई मेसेज

अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया पर राजनीतिक घटनाक्रमों पर अपनी बेबाक राय व्यक्त करते रहते हैं। तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की चुनावी जीत के बाद उन्होंने लिखा, "तमिलनाडु में इस शानदार जीत के लिए अभिनेता विजय को हार्दिक बधाई। इतनी बड़ी जीत संयोगवश नहीं मिलती, यह दृढ़ विश्वास, लोगों से जुड़ाव और जनता के भरोसे की जीत होती है।" उन्होंने आगे तमिलनाडु की उस लंबी परंपरा पर रौशनी डालते हुए कहा, जिसमें सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार जनता के अपार प्रेम के साथ नेता बनते रहे हैं। अनुपम ने लिखा, "इतने बड़े जनसमर्थन को जुटाकर उसे निर्णायक जनादेश में बदलना आपकी यात्रा और जनता के साथ आपके जुड़ाव को बयां करता है।" उन्होंने विजय को राज्य की सेवा के लिए शक्ति, ज्ञान और रचनात्मकता की शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात समाप्त की।