
कौन निभाएगा सलमान खान की अगली फिल्म में खलनायक का किरदार। (फोटो सोर्स: IMDb)
Salman Khan SVC63 Villain: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ अपनी आगामी फिल्म 'एसवीसी63' (SVC63) की शूटिंग में बिज़ी हैं। यह प्रोजेक्ट पहले ही सिनमा लवर्स के बीच काफी चर्चा बटोर चुका है, और अब खबर आ रही है कि फिल्म निर्माता मुख्य खलनायक को अंतिम रूप देने की तैयारी में हैं।
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, टीम इस एक्शन फिल्म में खलनायक की भूमिका के लिए 'बाहुबली' फेम फहाद फाज़िल या 'धुरंधर के रहमान डकैत' अक्षय खन्ना में से किसी एक पर विचार कर रही है। इस रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि निर्माता अपनी फिल्म के खलनायक के लिए एक ऐसे एक्टर की तलाश कर रहे हैं जो सलमान खान की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का मुकाबला कर सके।
बता दें कि फहाद फाजिल और अक्षय खन्ना दोनों ही स्क्रीन पर बिल्कुल अलग-अलग स्टाइल और एनर्जी लेकर आते हैं, यही वजह है कि टीम अपने खलनायक का चुनाव करने से पहले समय ले रही है। रिपोर्ट के अनुसार, एक समय अरविंद स्वामी का नाम भी इस भूमिका के लिए चर्चा में आया था।
खबरों के मुताबिक, फिल्म का अगला शूटिंग शेड्यूल मनाली में होगा, जिसके बाद टीम शूटिंग के एक और महत्वपूर्ण सेगमेंट के लिए हैदराबाद जाएगी। बताया जा रहा है कि हैदराबाद शेड्यूल में खलनायक से जुड़े सीन फिल्माए जाएंगे और इन सीन्स की शूटिंग से पहले ही आखिरी कास्टिंग का फैसला हो सकता है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
एसवीसी63 का ऐलान इस साल की शुरुआत में हुआ था। मेकर्स इसे ईद 2027 पर बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी और यह सलमान खान के साथ उनकी पहली ऑन-स्क्रीन फिल्म होगी। इसके साथ ही यह भी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म निर्माता अगस्त या सितंबर 2026 तक फिल्म की शूटिंग पूरी करने की योजना बना रहे हैं।
निर्देशक वामशी ने इससे पहले थलापति विजय अभिनीत फिल्म 'वरिसु' का निर्देशन किया था।
बता दें कि जल्द ही सलमान अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित है, जिसमें चित्रांगदा सिंह सलमान खान के साथ लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि सलमान खान की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म आने वाली 15 मई को रिलीज होने वाली है।
Updated on:
05 May 2026 06:29 pm
Published on:
05 May 2026 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
