4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thalapathy Vijay: क्यों करोड़ों फैंस विजय को मानते हैं अपना ‘थलपति’? 32 साल पुरानी है इसकी कहानी

Thalapathy Vijay: मतगणना के रुझानों के देखते हुए ये माना जा रहा है कि साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय बहुत जल्द तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। हालिया चुनावी नतीजों को देखते हुए उनकी टीवीके (TVK) पार्टी आगे चल रही है। क्या आप जानते हैं कि विजय का असली नाम जोसेफ विजय है। मगर उनके चाहने वाले उनको थलपति बुलाते हैं। लेकिन उनको ये नाम क्यों अउ कैसे मिला आइए जानते हैं इसके पीछे की सालों पुरानी कहानी।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

May 04, 2026

आखिर क्यों विजय को कहा जाता है ‘थलपति’? (फोटो सोर्स: IMDb)

आखिर क्यों विजय को कहा जाता है ‘थलपति’? (फोटो सोर्स: IMDb)

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ रहे हैं और रुझानों के मुताबिक, तमिल सुपरस्टार विजय की TVK पार्टी आगे चल रही है। आपको बता दें कि फ़िल्में छोड़ने के बाद विजय ने पॉलिटिक्स में एंट्री ली और अपनी एक अलग पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) बनाई। और अब अनुमान लगाया जा रहा है कि थलपति विजय बहुत जल्द तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।

क्या है 'थलापति' विजय का असली नाम? (What is the Real Name of 'Thalapathy' Vijay?)

साउथ के सुपरस्टार विजय ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फ़िल्में दी हैं और उनके चाहने वाले और फैंस उनको थलापति विजय के नाम से बुलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनको ये नाम कैसे मिला और उनका असली नाम क्या है। नहीं तो चलिए हम बताते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 30 दशकों से तमिल सिनमा पर राज करने वाले एक्टर विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय है। तमिल सिनेमा में रजनीकांत, कमल हासन के बाद विजय सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस धमाल मचाती हैं।

विजय को क्यों उनके चाहने वाले क्यों बुलाते हैं थलपति? (Why are Vijay's Fans Calling Him Thalapathy?)

ऐसे बॉलीवुड में महानायक अमिताभ बच्चन को 'बिग बी' के नाम से सम्बोधित किया जाता है, वैसे ही साउथ में भी बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को उनके फैंस अलग-अलग उपाधि देते हैं। जैसे रजनीकांत को 'थलाइवा' यानी बॉस, कमल हासन को 'उलनायगन' यानी यूनिवर्सल हीरो। ऐसे ही विजय को थलपति की उपाधि दी गई है। मगर विजय तो रजनीकांत और कमल हासन के काफी बाद आए, फिर उन्हें क्यों थलपति बुलाया जाता है? जाने पूरी कहानी।

साल 1984 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट विजय ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। लेकिन बतौर हीरो, विजय की एंट्री 1992 में फिल्म नालैया थीरपु से हुई। इसके बाद उनकी कई फिल्में आयीं और लोगों ने उन्हें पसंद किया। 1994 में विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने फिल्म 'रसिगन' बनाई जिसमें विजय ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की धमाकेदार सफलता ने उन्हें 'इलायाथलपति' यानी 'छोटा कमांडर' बनाया।

एटली की फिल्म में सबसे पहले लिखा गया 'थलपति' ('Thalapathy' was First Written in Atlee's Film for Vijay)

इसके बाद कई सालों तक उनके चाहने वाले विजय को इलायाथलपति कहकर ही बुलाते रहे। मगर साल 2017 में उन्होंने डायरेक्टर एटली के साथ मिलकर इलायाथलपति को 'थलपति' में बदलने का फैसला किया। विजय यंग कमांडर से कमांडर बन गए। एटली की फिल्म 'मर्सल' में उनके नाम के आगे थलपति लगाया गया, और वहीं से उन्हें थलपति विजय कहलाया जाने लगा। और उनके फैंस ने भी इस उपाधि को दिल से स्वीकार किया। बता दें की विजय और एटली की इस सुपरहिट जोड़ी ने कुल तीन फिल्में बनाईं, और तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रहीं जिनमें से सबसे बड़ी हिट फिल्म थी 'थेरी', बाद में बॉलीवुड में जिसका रीमेक बेबी जॉन के नाम से बनाया गया।

थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' (Thalapathy Vijay's last film was 'Jana Nayagan')

आने वाले समय में थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' रिलीज होनी है जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि पिछले पांच महीने से थलपति विजय की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म सेंसर बोर्ड के चक्कर में फंसी हुई है। अब अगर विजय की जीत होती है, तो इस फिल्म की रिलीज तय मानी जा रही है।