4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tamil Nadu assembly elections: तमिलनाडु चुनाव के बीच छाई Vijay की लव स्टोरी, बनी चर्चा का केंद्र

Tamil Nadu assembly elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बीच एक्टर विजय की लव स्टोरी ने मीडिया और आम जनता का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनकी ये प्रेम कहानी न केवल फैंस के बीच चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है, बल्कि राजनीतिक पटल पर भी इसकी छवि बनी हुई है।

2 min read
Google source verification
Vijay wife संगीता सोरनालिंगम

Vijay's wife संगीता सोरनालिंगम (फोटो सोर्स: X)

Tamil Nadu assembly elections: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनीतिक मंच पर कदम रख चुके विजय (Actor-turned-politician Vijay) इन दिनों तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच एक अलग वजह से भी चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने 27 साल की शादी के बाद तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। इस खबर ने उनके करोड़ों फैंस को दंग कर दिया है।

फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका

खबरों के मुताबिक, Vijay's wife संगीता सोरनालिंगम ने 27 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की। बता दें, इस याचिका में विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाया गया है। हालांकि विजय और संगीता दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसी बीच, विजय को एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के साथ चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में देखा गया जिसने अफवाहों को और हवा दे दी। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर भी कोई रिएक्शन नहीं आई है।

यूनाइटेड किंगडम में पली-बढ़ी विजय की पत्नी

इतना ही नहीं, विजय और संगीता की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 1990 के दशक में जब विजय की फिल्म 'पूवे उनक्कागा' बड़ी हिट हुई, तब एक श्रीलंकाई तमिल बिजनेसमैन की बेटी संगीता, जो यूनाइटेड किंगडम में पली-बढ़ी थीं और विजय की बड़ी फैन थीं, चेन्नई आईं। यहां उनकी मुलाकात विजय के फिल्म सेट पर हुई। जो फैन इंटरेक्शन से शुरू हुआ वो धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल गया।

विजय ने संगीता से शादी का प्रस्ताव रखा

इसके बाद, विजय ने उन्हें अपने माता-पिता- फिल्मकार एस. ए. चंद्रशेखर और प्लेबैक सिंगर शोभा चंद्रशेखर से मिलवाया और मुलाकात बेहद अच्छी रही और फिर एक दिन विजय ने संगीता से शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद, दोनों परिवारों की रजामंदी से 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में शादी की रस्म अदा हुई। ये शादी उस समय खासी चर्चा में रही क्योंकि विजय ईसाई हैं जबकि संगीता हिंदू दो अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों का ये मिलन सभी को खास लगा।

Vijay ने प्राइवेट लाइफ को मीडिया से दूर रखा

इस जोड़े ने हमेशा अपनी प्राइवेट लाइफ को मीडिया से दूर रखा। उनके बेटे जेसन संजय का जन्म 2000 में और बेटी दिव्या साशा का जन्म 2005 में हुआ। दरअसल, 30 साल से ज्यादा के फिल्मी करियर के बाद विजय ने राजनीति में कदम रखा है और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच वो काफी एक्टिव हैं। ऐसे में ये व्यक्तिगत विवाद उनके राजनीतिक सफर पर भी असर डाल सकता है। फिलहाल, मामला कोर्ट में है और दोनों पक्षों की चुप्पी के बीच फैंस और मीडिया की नजरें इस पर टिकी हुई हैं।