
400 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी ये महाफ्लॉप फिल्म
Bollywood and South movie box office report: एक ऐसा पैन-इंडिया सुपरस्टार जिसके नाम मात्र से सिनेमाघरों के बाहj लंबी कतारें लग जाती है। साथ में बॉलीवुड का वो 'खलनायक' जिसकी एक दहाड़ पर्दे पर खौफ पैदा कर देती है… और ऊपर से 400 करोड़ रुपये का ऐसा भारी-भरकम बजट, जो किसी भी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी था। लेकिन 9 जनवरी की उस सुबह जब सिनेमाघरों के पर्दे खुले, तो सन्नाटा पसर गया। जिस फिल्म को 'सक्सेस की गारंटी' माना जा रहा था, वह रिलीज के महज 48 घंटों के भीतर दर्शकों के लिए तरसने लगी और मेकर्स को तगड़ा झटका लगा। फिल्म महज आधा बजट ही निकाल पाई और थिएटर में औंधेमुह गिर गई।
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार प्रभास की हालिया फिल्म 'द राजा साब' है। फिल्म के निर्देशक मारुती दसारी (Maruthi) इस प्रोजेक्ट को लेकर इतने उत्साहित थे कि उन्होंने इसे एक ब्लॉकबस्टर फिल्म घोषित कर दिया था। मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दावा किया गया था कि दर्शक इसे खूब एंजॉय करेंगे। लेकिन हकीकत में, फिल्म को इतने निगेटिव रिव्यू मिले कि दो दिनों के बाद ही थिएटर खाली नजर आने लगे। मेकर्स को लोग ट्रोल करने लगे। ऐसे में मेकर्स का भी गुस्सा फूट पड़ा।
फिल्म की विफलता और सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग से निर्देशक मारुति काफी आहत हुए। उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "जब आपकी तीन साल की मेहनत को सोशल मीडिया पर महज एक मजाक बनाकर रख दिया जाता है, तो बहुत दर्द होता है। दर्शक पर्दे पर जो 3 घंटे देखते हैं, उसके पीछे हमारी सालों की तपस्या होती है।" मारुति ने यह भी कहा कि शायद दर्शक फेस्टिव मूड में थे और वह फिल्म के नैरेटिव की गहराई को नहीं समझ पाए।
इस साल 'सैयारा' जैसी डेब्यू एक्टर्स की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, जिसने यह साबित कर दिया कि अब बड़े नाम सफलता की गारंटी नहीं हैं। 'द राजा साब' का फ्लॉप होना न केवल प्रभास के लिए, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि अब दर्शकों को लुभाने के लिए सिर्फ चेहरे नहीं, बल्कि अच्छी स्क्रिप्ट भी जरूरी है।
आखिर प्रभास और संजय दत्त की इस जोड़ी से कहां चूक हो गई? क्यों एक आलीशान महल जैसी दिखने वाली 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर ताश के पत्तों की तरह ढह गई? क्या यह स्टार पावर के अंत की शुरुआत है या फिर दर्शकों ने मेकर्स को कोई बहुत बड़ा सबक सिखाया है?"
Published on:
02 May 2026 02:18 pm
