29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों ट्रेलर लॉन्च के दौरान फूट-फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस पायल राजपूत? शेयर की दर्द की वजह

Payal Rajput Emotional Breakdown: तेलुगु अभिनेत्री पायल राजपूत अपनी आगामी फिल्म 'फर्स्ट टाइम' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से रोते हुए बाहर निकल गईं, जिसके बाद से इंटरनेट पर उनकी चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने पिता के निधन और डिप्रेशन से जूझने जैसी अपनी लाइफ की कुछ निजी बातों का जिक्र किया था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Apr 29, 2026

Payal Rajput Emotional Breakdown

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूटकर रो पड़ीं पायल राजपूत। (फोटो सोर्स: idlebrain.official)

Payal Rajput Emotional Breakdown: तेलुगु अभिनेत्री पायल राजपूत, जो फिल्म 'आरएक्स 100' में अपनी दमदार भूमिका के लिए जानी जाती हैं, अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फर्स्ट टाइम 01-01-01' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान इमोशनल हो गईं और कुछ देर के लिए स्टेज से चली गईं। अपने पिता को कैंसर होने का पता चलने के बाद लगे गहरे सदमे और उससे बाहर आने की मानसिक लड़ाई के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री भावुक होकर रो पड़ीं।

फिल्म ‘फर्स्ट टाइम’ के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुईं पायल राजपूत (Payal Rajput Emotional Breakdown)

मीडिया से बातचीत के दौरान, तेलुगु एक्ट्रेस पायल राजपूत ने पिछले एक साल में अपने परिवार द्वारा झेले गए "दर्दनाक" दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता को ग्रासनली का कैंसर (ओसोफेजियल कार्सिनोमा) का पता चला था, उस पल को उन्होंने अपने और अपनी मां के लिए बेहद मुश्किल बताया।

इसके आगे पायल राजपूत ने कैंसर का पता चलने की खबर को याद करते हुए कहा, "मुझे आगे के इस लंबे सफर को लेकर थोड़ी घबराहट हो रही थी," उन्होंने कहा कि पिता की बीमारी से जुड़े भावनात्मक और मानसिक तनाव ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। इस मुश्किल समय ने उन्हें अपनी मेन्टल हेल्थ पर ध्यान देने के लिए मजबूर कर दिया।

विपश्यना से खुद को संभाल पाईं पायल राजपूत

पायल राजपूत ने खुलकर बताया कि मुश्किल समय से बाहर आने के लिए उन्होंने प्रोफेशनल और आध्यात्मिक मदद ली। उन्होंने हाल ही में जयपुर में विपश्यना मेडिटेशन का एक खास कोर्स किया, जिसमें कई दिनों तक चुप रहकर खुद पर ध्यान देना होता है।

पायल ने इस अनुभव को “जिंदगी बदलने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें परिवार पर आए कठिन समय में खुद को संभालने और मानसिक शांति पाने में मदद मिली। हालांकि, उस दौर को याद करते हुए वह भावुक हो गईं और फूट-फूट क्र रोने लगीं और रोते हुए स्टेज से नीचे चली गईं और कुछ देर रुककर खुद को संभाला।

इन निजी परेशानियों के बावजूद पायल लगातार काम कर रही हैं। हाल ही में वो तमिल फिल्म ‘लीडर’ और पंजाबी फिल्म ‘खुशखबरी’ में नजर आई हैं। इस दौरान उन्होंने मेन्टल हेल्थ की अहमियत पर भी बात की। पायल ने बताया कि उनके पिता हमेशा उनकी ताकत बने रहे और इलाज के दौरान भी उन्हें काम जारी रखने और शूटिंग पर लौटने के लिए प्रेरित करते रहे।

फिल्म 'फर्स्ट टाइम' के बारे में

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि ये इवेंट हेमंत इप्पनपल्ली द्वारा निर्देशित फिल्म 'फर्स्ट टाइम 01-01-01' के ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च के लिए आयोजित किया गया था। ये फिल्म एक हाई-कॉन्सेप्ट थ्रिलर है जो अपनी अनोखी स्क्रिप्ट के कारण चर्चा बटोरी है। ये फिल्म पायल राजपूत के करियर में एक नया ग्राफ ला सकती है। वहीं, लॉन्च के दौरान उनके इमोशनल अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।