7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलाक की अटकलों ने बढ़ाई हलचल, 11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, अब विजय संग चर्चा में

Trisha krishnan And Vijay Dating Buzz: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर अटकलों ने तूल पकड़ लिया है, जिससे उनकी जिंदगी में हलचल बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification
तलाक की अटकलों ने बढ़ाई हलचल, 11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, अब विजय संग चर्चा में

त्रिशा कृष्णन और विजय (सोर्स: IMDb)

Trisha krishnan And Vijay Dating Buzz: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णनन इन दिनों अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके नाम साउथ के फेमस स्टार थलपति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। तो वहीं, त्रिशा की पुरानी सगाई की कहानी भी एक बार फिर वायरल हो रही है।

सगाई टूटने की सबसे बड़ी वजह का हुआ खुलासा

11 साल पहले 2015 में त्रिशा ने चेन्नई के बिजनेसमैन वरुण मनियां से सगाई की थी और ये सगाई 23 जनवरी 2015 को एक नॉर्मल इवेंट के तौर पर हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही केवल मौजूद थे। उस समय फैंस को उम्मीद थी कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन कुछ महीनों बाद उन्होंने ये रिश्ता खत्म कर दिया।

बता दें, इस सगाई टूटने की सबसे बड़ी वजह करियर को लेकर मतभेद हमेशा से बताई जाती रही है। वरुण मनियां के परिवार की इच्छा थी कि शादी के बाद त्रिशा फिल्मों से दूरी बनाएं, लेकिन त्रिशा ने अपने काम को प्राथमिकता दी। साथ ही, एक इंटरव्यू के दौरान त्रिशा ने खुद कहा था कि वो कभी भी अपनी एक्टिंग करियर को नहीं छोड़ना चाहतीं और अगर शादी के लिए फिल्मों से दूर होना पड़ा तो वो अपने करियर को ही चुनेंगी।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

तो वहीं दूसरी ओर, वर्तमान समय में त्रिशा और थलपति विजय के बीच नजदीकियों की खबरें तेजी से सामने आ रही हैं। विजय की पत्नी संगीता ने हाल ही में तलाक की याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने पति पर किसी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है।

हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन मीडिया में लोग त्रिशा का नाम जोड़ रहे हैं। हाल ही में विजय और त्रिशा को एक साथ एक इवेंट में भी देखा गया था, जिससे उनकी नजदीकियों की चर्चा और भी तेज हो गई है। फिलहाल, त्रिशा और विजय दोनों की पर्सनल लाइफ पर फैंस और मीडिया की नजरें बनी हुई हैं।