
गाना 'टटिरी' को लेकर विवादों में घिरे बादशाह(सोर्स: badboyshah के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)
Badshah New Song Tattiri Controversy: फेमस रैपर बादशाह के हालिया हरियाणवी गाने 'टटिरी' को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस गाने के कथित अश्लील और आपत्तिजनक बोलों को लेकर बादशाह और संबंधित पक्षों को समन भेजा है। बता दें, आयोग ने 13 मार्च को पानीपत में इस मामले की सुनवाई निर्धारित की है।
हरियाणवी गाना 'टटिरी' 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था और बादशाह ने खुद इसके बोल लिखे हैं, जबकि म्यूजिक हितेन ने दिया। ये गाना रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया है और यूट्यूब, इंस्टाग्राम सहित कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर खूब देखा और सुना जा रहा है। लेकिन पानीपत की 'नारी तू नारायणी उत्थान समिति' की अध्यक्ष सविता आर्या और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर शिव कुमार ने इस गाने के खिलाफ मामला दर्ज कराई है।
शिकायत में ये भी कहा गया है कि इस गाने में महिलाओं और नाबालिगों को गलत ढंग से पेश किया गया है। गानों में डबल मीनिंग अर्थ वाले शब्दों का उपयोग कर सांस्कृतिक मान्यताओं का अपमान किया गया है। साथ ही, कुछ जगहों पर कोकीन जैसी ड्रग्स के संदर्भ भी विवाद का कारण बने हैं।
इस पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इस मामले में सवाल उठाए कि सेंसर बोर्ड ने इस गाने को अनुमति कैसे दी। बता दें, 3 साल पहले सेंसर बोर्ड में काम कर चुकीं रेनू ने कहा, "ऐसे बोल युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकते हैं।" आयोग ने पानीपत के एसपी को निर्देश दिया है कि वे सभी पक्षों को सुनवाई में बुलाएं। शिकायतकर्ताओं ने यूट्यूब, स्पॉटिफाई जैसे प्लेटफॉर्म से गाने को हटाने और NDPS कानून और भारतीय दंड संहिता के तहत जल्द कार्रवाई की मांग की।
इतना ही नहीं, बादशाह की ओर से अब तक इस मामले में कोई ऑफिशियल प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले भी बादशाह के बोल विवादों में आए हैं, लेकिन उनके फैंस की संख्या बहुत बड़ी है और वे लोकप्रिय बने हुए हैं। इस बार विवाद में हरियाणा की खाप पंचायतें भी शामिल हो गई हैं, जो गाने में दिखाए गए रोडवेज बस और स्कूल यूनिफॉर्म के सीन को लेकर नाराज हैं।
रैपर बादशाह, जिनका असली नाम आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया है, भारतीय संगीत जगत के एक फेमस रैपर और गायक हैं। वे अक्सर अपने गानों में बोल्ड और आकर्षक लिरिक्स के लिए पहचाने जाते हैं। हालांकि इस बार विवाद कानूनी और सामाजिक स्तर पर बढ़ गया है, और ये मुद्दा सिर्फ एक गाने तक सीमित नहीं है बल्कि ये मनोरंजन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समाज की सांस्कृतिक भावनाओं के बीच की सीमा को लेकर भी बहस छेड़ रहा है।
Published on:
07 Mar 2026 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
