7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17 दिन बाद आया सलीम खान की हेल्थ पर अपडेट, जावेद अख्तर ने हॉस्पिटल से आते ही दी बड़ी जानकारी

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के फेमस राइटर सलीम खान की बिगड़ी तबीयत को लेकर उनके दोस्त और लेखक जावेद अख्तर ने हाल ही में कैमरे के सामने सच बताया है, जिससे उनके फैंस काफी खुश नजर आए है, तो आईए जानें क्या है अपडेट…

less than 1 minute read
Google source verification
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत? दोस्त जावेद अख्तर ने कैमरे के सामने बताया सच, बढ़ीं फैंस की धड़कनें

सलीम खान और दोस्त जावेद अख्तर (फोटो सोर्स: IMDb)

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के पिता सलीम खान के हेल्थ को लेकर फैंस और करीबी लोग काफी चिंतित थे और कई दिनों तक उनकी सेहत पर कोई भी खबर नहीं आई थी। बता दें, कुछ दिन पहले सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बताया गया था कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद उनकी तबीयत को लेकर कई अफवाहें भी फैल रही थी।

उनकी तबीयत को लेकर अच्छे संकेत हैं

अब ऐसी खबर सामने आई है कि सलीम खान की सेहत में सुधार हो रहा है। उनके दोस्त और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। बता दें, जावेद अख्तर ने बताया कि सलीम खान अब पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। साथ ही, जावेद ने ये कहा कि सलीम खान अब कुर्सी पर बैठकर भी बातें कर पा रहे हैं, जो उनकी तबीयत को लेकर अच्छे संकेत हैं।

सलीम खान और जावेद अख्तर बॉलीवुड के सबसे फेमस लेखकों में से एक हैं। दोनों ने साथ मिलकर कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों के लिए कहानी लिखी है, जिनमें 'शोले' जैसी यादगार फिल्म भी शामिल है। उनकी जोड़ी को बॉलीवुड का बेस्ट लेखक जोड़ी माना जाता है।

बॉलीवुड के लोगों के लिए खुशखबरी

सलीम खान के हेल्थ से जुड़ी ये खबर उनके फैंस और बॉलीवुड के लोगों के लिए खुशखबरी है और उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। इस बीच उनके साथ उनके बेटे सलमान खान और अन्य परिवार वाले भी लगातार जुड़े हुए हैं और उनकी देखरेख कर रहे हैं।