
क्या नीना गुप्ता का प्रेग्नेंट?
Bollywood Actress Neena Gupta: अपनी बेबाक अदाकारी और उससे भी ज्यादा अपने बोल्ड फैशन सेंस के लिए मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वह 66 साल की उम्र में एक सिंगल मदर हैं। उनकी बेटी भी बिना शादी के हुई थी। अब उन्हें लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मां बनने वाली हैं।
हाल ही में नीना गुप्ता साउथ के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची थीं। इस महफिल में नीना गुप्ता अपने पति विवेक मेहरा के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई थीं, लेकिन उनकी एक तस्वीर ने इंटरनेट पर प्रेग्नेंसी की अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है।
नीना गुप्ता इस शाम 'हाउस ऑफ मसाबा' की क्रीमी ऑफ-व्हाइट (आइवरी) साड़ी में नजर आईं। इस साड़ी पर बोल्ड गोल्ड फॉइल मोटिफ्स और महीन जरी का काम था, जो उन्हें एक रॉयल लुक दे रहा था। उन्होंने इसे एक मॉडर्न हॉल्टर-नेक ब्लाउज के साथ टीम-अप किया था। गोल्ड चोकर, लाल-सुनहरी चूड़ियां और हाथ में एक सुर्ख लाल पोटली बैग लिए नीना की एलिगेंस देखने लायक थी। 66 साल की उम्र में उनका यह ग्रेस हर किसी को प्रभावित कर रहा था।
जैसे ही नीना गुप्ता की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, नेटिजन्स की नजर उनके 'बेली एरिया' पर टिक गई। साड़ी के ड्रेप और उनके खड़े होने के स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं? इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने हैरानी जताते हुए पूछा, "क्या नीना गुप्ता इस उम्र में प्रेग्नेंट हो गई हैं?" तो किसी ने लिखा, "वह प्रेग्नेंट दिख रही हैं, क्या यह सच है?"
हालांकि, नीना के फैंस तुरंत उनके बचाव में भी उतरे। एक यूजर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा, "यह सिर्फ साड़ी का ड्रेप है, लोगों को दूसरों की बॉडी पर कमेंट करना बंद करना चाहिए।" वहीं दूसरे ने लिखा, "66 साल की उम्र में वह इतनी ग्रेसफुल दिख रही हैं, यही काफी है।"
नीना गुप्ता हमेशा से अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने के लिए जानी जाती हैं। चाहे वह बिना शादी के मां बनने का फैसला हो या ढलती उम्र में करियर की नई ऊंचाइयों को छूना, उन्होंने साबित किया है कि वे समाज के बनाए खांचों में फिट होने वाली महिला नहीं हैं। फिलहाल, उनके फैंस बस यही कह रहे हैं कि अफवाह आती-जाती रहेंगी, लेकिन नीना का स्टाइल हमेशा 'एवरग्रीन' रहेगा।
Updated on:
06 Mar 2026 02:24 pm
Published on:
06 Mar 2026 02:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
