6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामने खड़े दिखे महादेव…भारती सिंह बोली-शिवलिंग से आई आवाज, मैं डर गई थी

Bharti singh Ujjain Mahakaleshwar: कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में एक मजेदार और दिलचस्प अनुभव शेयर किया और उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें शिवलिंग से एक आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्हें काफी डर लगा।

2 min read
Google source verification
सामने खड़े दिखे महादेव...भारती सिंह बोली-शिवलिंग से आई आवाज, मैं डर गई थी

भारती सिंह (सोर्स: X)

Bharti singh Ujjain Mahakaleshwar: फेमस कॉमेडियन और टीवी पर्सनैलिटी भारती सिंह ने हाल ही में उज्जैन के फेमस महाकालेश्वर मंदिर में अपने आध्यात्मिक अनुभव को शेयर किया है। अपने नए यूट्यूब व्लॉग में भारती ने बताया कि मंदिर के पवित्र और शक्ति से भरपूर वातावरण ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।

भगवान शिव ने दिए भारती को दर्शन

भारती ने अपने व्लॉग में कहा कि जब उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए, तो वे बहुत इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने बताया, "मैंने एक बार ऐसा अनुभव किया, जब मैं रो रही थी, ऐसा लगा जैसे महादेव मेरे सामने ही खड़े है और शिवलिंग से आई आवाज, मैं डर गई थी।" ये अनुभव उनके लिए बेहद खास और आत्मिक था।

इतना ही नहीं, भारती ने आगे कहा कि महाकालेश्वर मंदिर का दर्शन सभी भक्तों के लिए एक अनमोल आध्यात्मिक अनुभव होता है। उन्होंने सभी से कम-से-कम एक बार इस मंदिर के दर्शन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "जब भी आप उज्जैन जाएं और महाकाल के दर्शन करें, तो ऐसा लगेगा मानो वे आपको जीवन के रास्ते दिखा रहे हों। चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, आपको हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए।"

भगवान शिव की उपस्थिति हुई महसूस

आरती के समय जब मंदिर में रोशनी थोड़ी कम हो जाती है, तब भक्तों को भगवान शिव की उपस्थिति का खास अनुभव होता है। भारती ने बताया कि उस समय वे बहुत गहराई से भगवान शिव की उपस्थिति महसूस कर सकीं और उनके रोंगटे भी खड़े हो गए थे। उन्होंने कहा, "मैं उस समय बहुत इमोशनल हो गई थी और बस रोती ही रही। ऐसा लग रहा था जैसे महादेव मुझे खुश रहने के लिए कह रहे हों।"

हाल ही में भारती सिंह न केवल अपने नवजात बच्चे काजू और 3 साल के बेटे गोला की मां हैं, बल्कि वे सेलिब्रिटी कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स' की होस्ट के रूप में भी काम कर रही हैं। वे राइटर हर्ष लिम्बाचिया की पत्नी हैं और दोनों दो बेटों के माता-पिता हैं।