7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhurandhar 2 की रिलीज डेट में हुआ बदलाव? ट्रेलर आने से पहले मचा हंगामा

Dhurandhar 2 Release Date: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज डेट बदलने की बात सामने आ रही है। ट्रेलर से पहले आखिर क्या है इस बात की सच्चाई...जानें

2 min read
Google source verification
Ranveer singh Dhurandhar 2 Release Date Preponed

धुरंधर 2 की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

Dhurandhar 2 Release Date Preponed: बॉलीवुड के 'पावरहाउस' रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन मेकर्स ने इसे ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए एक ऐसी तगड़ी प्लानिंग की है, जिससे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट बदली जा सकती है।

धुरंधर 2 की रिलीज डेट में होगा बदलाव? (Dhurandhar 2 Release Date)

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं ने 'धुरंधर 2' की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 18 मार्च को भारत भर में 'पेड प्रीव्यू' (Paid Preview) रखने का निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि फिल्म देखने के लिए आपको 19 मार्च का इंतजार नहीं करना होगा। 18 मार्च की शाम 5 बजे से ही सिनेमाघरों में शो शुरू हो जाएंगे। इस कदम का मकसद फिल्म को लेकर पॉजिटिव 'वर्ड ऑफ माउथ' फैलाना और पहले ही दिन कमाई के आंकड़ों को आसमान पर पहुंचाना है।

धुरंधर 2 का ट्रेलर आज होगा रिलीज (Dhurandhar 2 Trailer Release Today)

रणवीर के फैंस के लिए आज यानी 7 मार्च का दिन बेहद खास है, क्योंकि फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आज ही रिलीज होने वाला है। ट्रेलर के लॉन्च होते ही फिल्म की एडवांस बुकिंग की खिड़की भी खोल दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रेलर देखने के बाद पेड प्रीव्यू और पहले दिन के शो के लिए टिकटों की मारामारी मच जाएगी।

खूंखार अवतार में दिखेंगे रणवीर सिंह (Dhurandhar 2 Paid preview)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का अब तक का सबसे खूंखार और रफ-एंड-टफ अवतार देखने को मिलेगा। यह एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसमें पहले पार्ट के मुकाबले दोगुना एक्शन और रोमांच होने का दावा किया जा रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी बेहद शानदार होने वाली है। रणवीर के साथ इसमें आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।