
तृषा कृष्णन का पुराना वीडियो हुआ वायरल
Trisha Krishnan Thalapathy Vijay: साउथ सिनेमा के 'थलापति' विजय इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले काफी समय से विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के बीच अनबन और तलाक की खबरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। लोग हैरान उस समय हुए जब विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी कोर्ट में दी और विजय के अफेयर को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह एक एक्ट्रेस है और हमेशा विजय के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।
इसी बीच, गुरुवार शाम चेन्नई में हुए एक हाई-प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन में विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की एक साथ मौजूदगी ने आग में घी डालने का काम किया। सोशल मीडिया पर फैंस अब यह पूछ रहे हैं कि क्या यह महज दोस्ती है या अफवाहों पर मुहर? वहीं, अब तृषा का एक पुराना वीडियो भी धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने विजय को अपना घर बताया था।
जैसे ही लोगों ने दोनों को रिसेप्शन में साथ देखा तो अफेयर की हवा और तेज हो गई। दोनों साथ में आए और साथ में ही निकले। ऐसे में अब तृषा का एक पुराना वीडियो अचानक इंटरनेट पर फिर से वायरल होने लगा है, जिसने चर्चा को और गंभीर बना दिया है। इस वीडियो में तृषा इमोशनल अंदाज में विजय के बारे में बात करती दिख रही हैं। वह कहती हैं, "घर कोई जगह नहीं होती, वह एक इंसान होता है… और मेरे लिए विजय वही हैं। वही सुकून, वही प्यार और वही सम्मान।" इस बयान के दोबारा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे एक गहरी दोस्ती का नाम दे रहे हैं, तो कुछ इसे विजय की शादी टूटने की वजह मान रहे हैं और तृषा को घर तोड़ने वाली औरत कह रहे हैं।
बता दें कि विजय और संगीता की शादी को दो दशक से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से खबरें आ रही हैं कि संगीता ने कथित तौर पर विजय के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra-marital affair) का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दी है। हालांकि, अब तक विजय या उनके परिवार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विजय और तृषा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री 'घिल्ली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से ही सुपरहिट रही है। फैंस को उनकी जोड़ी पर्दे पर तो बहुत पसंद है, लेकिन असल जिंदगी में उनके साथ दिखने ने थलापति के चाहने वालों को दो गुटों में बांट दिया है। अब देखना यह है कि क्या विजय इन बढ़ती अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हैं या यह रहस्य बरकरार रहता है।
Updated on:
07 Mar 2026 09:33 am
Published on:
07 Mar 2026 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
