10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजय के सीएम बनने के बाद आया पवन कल्याण का रिएक्शन, बोले- ‘नई सरकार से लोगों को बहुत उम्मीदें’

Pawan Kalyan Congratulates Thalapathy Vijay: आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री को विजय को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई सरकार जनता की आकांक्षाओं और विकास के वादों को पूरा करेगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

May 10, 2026

Pawan Kalyan Congratulates Thalapathy Vijay

पवन कल्याण ने दी थलापति विजय को बधाई। (फोटो सोर्स: ANI)

Pawan Kalyan Congratulates Thalapathy Vijay: साउथ के सुपरस्टार और जनता के चाहते नेता थलापति विजय ने रविवार, 10 मई, 2026 को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। अभिनेता से राजनेता बने विजय के शपथ ग्रहण समारोह के बाद, कई फिल्मीं हस्तियों ने सोशल मीडिया पर तमिलनाडु के नए सीएम के रूप में भविष्य में उनके द्वारा किये जाने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी बीच पवन कल्याण ने भी विजय को बधाई दी है।

पवन कल्याण ने विजय को तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी (Pawan Kalyan Congratulates Thalapathy Vijay)

तेलुगु सिनेमा के अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थलापति विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "टीवीके विजय मुख्यालय के प्रमुख अभिनेता विजय एवीएल को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और उन सभी मंत्रियों को भी बधाई जिन्होंने शपथ ली।"

'धुरंधर' एक्टर आर. माधवन ने भी दी शुभकामना

उन्होंने आगे लिखा, "मैं कामना करता हूं कि नई सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करे, पारदर्शी और विकासशील शासन करे और तमिलनाडु को विकास और समृद्धि की ओर ले जाए।" इससे पहले, 'धुरंधर' एक्टर आर. माधवन ने भी नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरे प्यारे भाई, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

इसके आगे उन्होंने लिखा, 'आपका मुख्यमंत्री कार्यकाल हमारे राज्य के लिए सबसे सफल और प्रभावशाली हो। ईश्वर आपको वह सारी शक्ति प्रदान करें जिसकी आपको अच्छे कार्य करने के लिए आवश्यकता है। मुझे आप पर बहुत गर्व है, मेरे भाई।' इसके अलावा तमिल सुपरस्टार कमल हासन, अभिनेता प्रसन्ना और एक्ट्रेस सिमरन ने भी विजय को सोशल मीडिया पर बधाई दी।

विजय की आखिरी फिल्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ के चलते फिल्म की रिलीज को रोक दिया। हालांकि, अब खबर है कि एच. विनोद के निर्देशन में बनी ये फिल्म इस साल जून में सिनेमाघरों में आ सकती है। लेकिन इसके बारे में फिल्ममेकर्स की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। https://www.patrika.com/entertainment-news/thalapathy-vijay-swearing-in-postponed-bodyguard-cryptic-post-goes-viral-future-picture-unfolding-20565325

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग