10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजय के CM शपथ समारोह के बीच चेन्नई स्टेडियम में भीड़ ने घेरा तृषा कृष्णन को, धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

Vijay's Tamil Nadu CM Oath Ceremony : विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ समारोह के दौरान चेन्नई के स्टेडियम में भीड़ ने तृषा कृष्णन को घेर लिया, जिससे वहां धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इस दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

2 min read
Google source verification
विजय के CM शपथ समारोह के बीच चेन्नई स्टेडियम में भीड़ ने घेरा तृषा कृष्णन को, धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

चेन्नई के स्टेडियम में भीड़ ने तृषा कृष्णन को घेर लिया (फोटो सोर्स: x)

Vijay's Tamil Nadu CM Oath Ceremony : एक्ट्रेस तृशा कृष्णन, जो तमिल फिल्मों में काम करती हैं, रविवार 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक खास मौके पर नजर आईं। इस दिन वहां तमिलनाडु के नए सीएम विजय का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था, जिन्होंने हाल ही में 2026 के चुनावों में अपनी पार्टी को दमदार जीत दिलाई।

तृशा को रिपोर्टर्स और फैंस की भीड़ ने घेर लिया

तृशा अपने मां उमा कृष्णन के साथ इस समारोह में शामिल हुईं। वेन्यू पर विजय के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे, जो इस ऐतिहासिक मोमेंट को करीब से देख रहे थे। बता दें, इस शपथ ग्रहण के बाद जब तृशा स्टेडियम से बाहर निकलीं, तो रिपोर्टर्स और फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। कई लोग उनसे विजय के मुख्यमंत्री बनने पर उनकी प्रतिक्रिया जानना चाहते थे।

बता दें, भीड़-भाड़ और अफरा-तफरी के बीच तृशा ने बहुत ही शांत और संयमित रवैया दिखाया। उन्होंने मुस्कुराते हुए अपनी जगह बनाई और बिना जल्दबाजी के शांति से वहां से निकल गईं। उनके इस व्यवहार को देखकर सभी ने तारीफ की।

विजय और तृशा लंबे समय से डेटिंग की अफवाहों में भी थे

आप इस वीडियो में देख सकते है कि तृशा ने गोल्ड कढ़ाई वाले क्रीम रंग के ब्लाउज के साथ टीलाकार साड़ी पहनी हुई थी, जो उनपर बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। उनके बाल अच्छे से जूड़े हुए थे और हल्का मेकअप उनके चेहरे की चमक को बढ़ा रहा था। सााथ ही, उन्होंने जैस्मिन के फूल और लाल पत्थरों वाली डायमंड ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को पूरा किया था। उनकी मुस्कान और हर्षित भाव पूरे लुक में एक खास चमक ला रहे थे।

तो वहीं, विजय और तृशा लंबे समय से डेटिंग की अफवाहों में भी थे। फरवरी में खबरें आई थीं कि विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक के लिए आवेदन दिया है। ऐसा कहा जा रहा था कि उन्होंने पति की बेवफाई का आरोप लगाया है और एक अनजानी एक्ट्रेस का नाम भी इसमें जुड़ा था और बाद में मार्च में, विजय और तृशा चेन्नई में स्थित एक शादी समारोह में क्रीम और गोल्ड रंग के मैचिंग कपड़ों में एक साथ दिखाई दिए, जिससे इन अफवाहों ने और जोर पकड़ा।