
फिल्ममेकर-एक्टर समुथिरकानी और सीएम थलापति विजय (फोटो सोर्स: X)
Tamil Nadu Chief Minister:थलापति विजय के तमिलनाडु के सीएम बन चुके है और इस ऐतिहासिक मोमेंट्स पर फिल्मकार और एक्टर समुथिरकानी ने उन्हें दिल से बधाई और एक जरूरी सलाह दोनों दीं। बता दें, शनिवार को तिरुमाला में दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए समुथिरकानी ने विजय को अपना "प्यारा भाई" और "माननीय मुख्यमंत्री" कहकर संबोधित किया, ये तब हुआ जब विजय अभी भी CM-डेजिग्नेट थे।
आप वीडियो में देख सकते है समुथिरकानी ने विजय को बधाई देते हुए कहा कि सभी रुकावटों को पार करके सरकार बनाने की तैयारी करना एक बड़ी बात है, लेकिन इसके साथ उन्होंने एक जरूरी चेतावनी भी दी, "ये सब मुश्किलें कुछ भी नहीं हैं, और भी मुश्किलें आएंगी।" उन्होंने उम्मीद जताई कि विजय इन सबको सफलतापूर्वक पार करके तमिलनाडु का नाम ऊंचा करेंगे। इस बयान के बाद सी जोसेफ विजय के फैंस ने उन्हें संकटमोचक बताते हुए खुलकर सपोर्ट किया है।
इतना ही नहीं, उनका विजय के प्रति ये पहला सार्वजनिक बयान नहीं है। इससे पहले जब मार्च में विजय और तृशा कृष्णन एक शादी में साथ दिखे थे और विजय की पत्नी संगीता के तलाक की खबरें चल रही थीं, तब समुथिरकानी का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें उन्होंने सवाल उठाया था कि इतनी सारी चीजें बाहर क्यों आ रही हैं और क्या ये सब चार दीवारों के भीतर नहीं रहना चाहिए था।
इस पर सफाई देते हुए समुथिरकानी ने कहा कि उन्होंने जानते-बूझते ये बात कही थी। वो विजय के शुरुआती सपोटर्स में से एक थे इसलिए उन्हें दर्द हुआ और उन्होंने वही कहा जो मन में था। उन्होंने ये भी साफ किया कि वो रिकॉर्ड होने से नहीं डरते और जो सोचते हैं वो कहते हैं।
बता दें, दो साल में ही पार्टी बनाकर तमिलनाडु के CM बनने वाले विजय दूसरे एक्टर-पॉलिटिशियन हैं जो इस मुकाम तक पहुंचे। अब जब वो पूरी तरह राजनीति में हैं तो उनकी फिल्मी पारी भी लगभग समाप्त मानी जा रही है। उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' CBFC की दिक्कतों में उलझी है और अभी तक रिलीज नहीं हो पाई। दरअसल, समुथिरकानी की ये बधाई और चेतावनी एक सच्चे दोस्त की तरह है, जो खुशी में साथ है लेकिन मुश्किलों के लिए भी तैयार रहने को कहता है।
Updated on:
10 May 2026 01:05 pm
Published on:
10 May 2026 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
